RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)14 फरवरी। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान भू-विवाद, अवैध कब्जा, जमीन दाखिल खारिज, राशन कार्ड एवं धमकी, बच्चों के नामांकन, दुकान आवंटन, राशन कार्ड, समेत जनहित से जुड़ी अन्य समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन समर्पित किए गए।
उपायुक्त द्वारा सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें । कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया । सभी विभागीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनशिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करेंगे। विभागीय समीक्षा के क्रम में जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही है ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।

Related posts

आईडब्ल्यूएआई ने नदी क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जम्मू-कश्मीर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर : अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद।

rktvnews

भोपाल:डेंगू नियंत्रण के लिए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक।

rktvnews

अंतर्मन..! : राजेश कुमार पाण्डेय

rktvnews

हनुमानगढ़:फर्जी कूपन काटने पर एक श्री अन्नपूर्णा रसोई ब्लैकलिस्ट, जुर्माना राशि होगी वसूल।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव को सफल बनाएं जल शक्ति अभियान ”कैच द रेन” से राज्य में वर्षा जल संचयन को करें सुनिश्चित : मुख्य सचिव

rktvnews

Leave a Comment