
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 9 अक्टूबर। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गाँव में ठनका गिरने से शिवपुर निवासी हैदर अली उर्फ भूअर (60 वर्ष) की मौत हो गई। मृतक खेत में गया हुआ था कि इसी बीच ठनका गिरने से उसकी मृत्यु हो गई। मृतक शिवपुर के स्व शहबान अंसारी का पुत्र बताया जाता है। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया।
