RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

नारनौल:सामान्य पर्यवेक्षक आर. गजलक्ष्मी ने ली भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तीनों जिलों के अधिकारियों की बैठक।

RKTV NEWS/नारनौल(महेंद्रगढ़ )08 मई। लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से भिवानी-महेंद्रगढ़-08 लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक आर. गजलक्ष्मी ने मंगलवार सायं लघु सचिवालय में लोकसभा क्षेत्र के तीनों जिलों के अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस मौके पर भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता, भिवानी के उपायुक्त नरेश नरवाल तथा चरखी दादरी की उपायुक्त मंदीप कौर भी मौजूद थे।
सामान्य पर्यवेक्षक ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में चुनाव एक शादी समारोह व त्योहार की तरह मनाया जाता है। इसी उत्साह को कायम रखने के लिए इस बार भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव का पर्व देश का गर्व का लॉगो जारी किया है। ऐसे में इस चुनाव रूपी पर्व को सभी अधिकारी एक टीम भावना व समन्वय के साथ कार्य करते हुए संपन्न कराएं।
उन्होंने लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए तीनों जिलों के मानव संसाधन तथा मशीनी संसाधनों के बारे में बारी-बारी से समीक्षा की। साथ ही निर्देश दिए की ईसीआई की गाइडलाइन के अनुसार मानव संसाधन तथा मशीनी संसाधनों का उपयोग किया जाए।
सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि सभी अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर नजर रखें। अगर कोई नई गाइडलाइन है तो उसके बारे में आपस में जानकारी सांझा करें। केवल अनुभव की बातें नहीं होनी चाहिए बल्कि नए नियमों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। अगर किसी विषय पर संशय है तो हैंडबुक तथा वेबसाइट के माध्यम से उसे दूर करें।
उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार गर्मी के मौसम को देखते हुए मतदाताओं के लिए उपयुक्त व्यवस्था होनी चाहिए।
सामान्य आब्जर्वर ने निर्देश दिए कि बेहतर कम्युनिकेशन प्लान तथा रूट चार्ट होना चाहिए। सभी अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें। लोकसभा आम चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करना हम सब की जिम्मेदारी है।
इस बैठक में तीनों जिलों के एसडीएम, नगराधीश तथा चुनाव कार्यालय के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

दरभंगा:152 कैंडल जलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दरभंगा जिला का 152वाँ स्थापना दिवस समारोह।

rktvnews

महेन्द्रगढ़:फसल खरीद को लेकर सीएस ने डीसी मोनिका गुप्ता से की वीसी।

rktvnews

पटना:एसआरपी कॉलेज में होली मिलन समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर शोक सभा आयोजित! शिक्षकों मे शोक।

rktvnews

भोजपुर:महंत महादेवानंद महिला कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

गोपालगंज में तीव्र गति से चल रहा डिजिटाइजेशन कार्य, जिलाधिकारी स्वयं रख रहे निगरानी।

rktvnews

Leave a Comment