RK TV News
खबरें
Breaking News

महेन्द्रगढ़:फसल खरीद को लेकर सीएस ने डीसी मोनिका गुप्ता से की वीसी।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी मोनिका गुप्ता।

उपायुक्त का अधिकारियों को आदेश, रविवार शाम तक 10 हजार मीट्रिक टन सरसों का उठान हो।

जिला महेंद्रगढ़ में 85 हजार मीट्रिक टन सरसों की आवक।

RKTV NEWS/ नारनौल(महेंद्रगढ़ )20 अप्रैल। इस रविवार शाम तक हैफेड तथा वेयरहाउस के अधिकारियों को जिला की सभी मंडियों से लगभग 10 हजार मीट्रिक टन सरसों का उठान करना है। इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई होने पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा। यह निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने आज कैंप कार्यालय में हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई रबी फसल की खरीद कार्यों की समीक्षा के बाद अधिकारियों की बैठक में दिए।
डीसी ने कहा कि अभी तक जिला महेंद्रगढ़ में लगभग 85 हजार मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई है। इसमें से अब तक लगभग 56562 मीट्रिक टन का उठान कार्य हो चुका है। जिला महेंद्रगढ़ में अब तक 66.62 फ़ीसदी उठान कार्य हो चुका है। रविवार शाम तक यह कार्य 85 फीसदी से अधिक होना चाहिए। अब तक रोजाना करीब तीन हजार मीट्रिक टन फसल का उठान हो रहा है।
डीसी ने कहा कि उठान कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर आढ़तियों की तरफ से लेबर की कमी रहती है तो संबंधित का लाइसेंस रद्द किया जाए। किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित एसडीएम लगातार मंडियों में जाकर मुआयना करेंगे। इसी तरह तहसीलदार भी अपने क्षेत्र की मंडियों में अधिकतर समय खरीद कार्यों को सुचारू रूप से चलवाने के लिए मंडियों में रहेंगे।
इस मौके पर एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, एसडीएम नारनौल डॉ जितेंद्र सिंह, एसडीएम नांगल चौधरी मयंक भारद्वाज व तहसीलदार नांगल चौधरी निशा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

पटना: मतदान जागरुकता को ले निकाली प्रभात फेरी।

rktvnews

उर्जा मंत्री आरके सिंह अपने 10 वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट जारी करें-सुदामा प्रसाद

rktvnews

विधि एवं शांति व्यवस्था हेतु फ्लैग मार्च।

rktvnews

शराब मामले का आरोपी गिरफ्तार,गया जेल।

rktvnews

रायपुर : पहाड़ी कोरवा छतकुंवर अब बन गई शिक्षिका।

rktvnews

भोजपुर: सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ने पर बड़हरा विधायक ने बिहार सरकार को दिया धन्यवाद।

rktvnews

Leave a Comment