RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : रानीसागर पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने हेतू डीएम को दिया गया ज्ञापन।

डीएम मनेश कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपते पैक्स अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह व हरि नारायण सिंह

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 सितम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र और बिहिया अंचल के रानीसागर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह तथा पूर्व सरपंच हरि नारायण सिंह ने रानीसागर पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने के संबंध मे जिला पदाधिकारी, भोजपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे लिखा गया है कि रानीसागर पंचायत का कुंडेश्वर तथा भेड़िया गाँव आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित होता रहा है। लेकिन इस बार अंचल कार्यालय बिहिया द्वारा बाढ प्रभावित पंचायत की जो सूची  जारी की गई है, उसमें रानीसागर पंचायत का नाम नहीं है। इससे इस पंचायत के बाढ़ प्रभावित लोग काफी दुखी हैं। जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा से जांचोंपरांत अंचल पदाधिकारी, बिहिया को आदेश देकर रानीसागर पंचायत को भी आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने का आग्रह किया गया है।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संदेश।

rktvnews

जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने सुनी कई विभागों से संबंधित समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर: कोईलवर और सहार में एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा का कार्य बहिष्कार दसवें दिन भी जारी।

rktvnews

आस्था व विश्वास का केंद्र है सिद्धनाथ बैजू बाबा का शिव मंदिर।

rktvnews

अपने संघर्ष और सपने को साकार होता देख बेहद खुश होंगे बड़े महराज : योगी आदित्यनाथ

rktvnews

विश्व खाद्य भारत 2023 पर पहली अंतर-मंत्रालयी समिति की बैठक आयोजित

rktvnews

Leave a Comment