RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में 695 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 08 मई।लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों के 695 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में होने वाले मतदान के लिए 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों के 49 संसदीय क्षेत्रों के लिए कुल 1586 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। सभी 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में पांचवें चरण के लिए नामांकन-पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 मई, 2024 थी। दाखिल किए गए सभी नामांकन-पत्रों की जांच के बाद, 749 नामांकन-पत्र वैध पाए गए।
पांचवें चरण में, महाराष्ट्र के 13 संसदीय क्षेत्रों में अधिकतम 512 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए थे। इसके बाद, उत्तर प्रदेश के 14 संसदीय क्षेत्रों में 466 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए थे। झारखंड के 4-चतरा संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 69 नामांकन-पत्र प्राप्त हुए और इसके बाद उत्तर प्रदेश के 35-लखनऊ संसदीय क्षेत्र में 67 नामांकन-पत्र प्राप्त हुए। पांचवें चरण के लिए एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 14 है।

लोकसभा चुनाव 2024 के आम चुनाव के पांचवें चरण के लिए राज्य/केन्द्रशासित प्रदेशवार विवरण:

Related posts

विधि कार्य विभाग में विधि के छात्रों की इंटर्नशिप।

rktvnews

आक्रोश रैली की सभा में युवाओं ने लिया हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प।

rktvnews

इंदौर:मांगलिया डिपो से पेट्रोल पम्पो पर आज भी पहुँचा पर्याप्त पेट्रोल-डीजल।

rktvnews

भोजपुर:एस टी एस भी इंटरनेशनल स्कूल 10th बोर्ड का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चेन्नई में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग कर विभिन्न सेक्टर्स से जुड़े निवेशकों के साथ बैठक की।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की शुभकामनाएँ दी।

rktvnews

Leave a Comment