RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:प्रधानमंत्री के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक भाजपा चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान,आरा परिसदन मे मंत्री संजय सिंह टाईगर ने किया प्रेस वार्ता।

प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता को शक्ति नही,जनसेवा का माध्यम बनाया-संजय सिंह टाईगर
जनधन,उज्जवला, आयुष्मान, पीएम किसान और ईडब्ल्यूएस आरक्षण से करोड़ो परिवार लाभान्वित: संजय सिंह टाईगर

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)12 सितंबर।भाजपा द्वारा 17 सितंबर प्रधानमंत्री के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक तक प्रधानमंत्री मोदी के सेवा कार्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान चलाएगी।उक्त अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन आरा परिसदन सभागार में हुआ।
प्रेस वार्ता को बिहार सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री सह आरा विधायक संजय सिंह टाईगर ने संबोधित किया। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह ने मीडियाकर्मी एवं आगंतुक नेताओं का परिचय करते हुए विषय प्रवेश कराया।
प्रेस वार्ता करते हुए संजय सिंह टाईगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में केंद्र में सेवा,समाज के सभी वर्गै का कल्याण और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प रहेगा। उन्होंने कहा कि 07 अक्टूबर 2001 को नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभाला था और 07 अक्टूबर 2026 को उनके मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होंगे।उन्होंने कहा कि आजादी के बाद नरेन्द्र मोदी ऐसे एकमात्र नेता है,जिन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप मे 25 वर्षों का कार्यकाल पूरा किया है।प्रधानमंत्री ने अपने जीवन को तपस्या, संकल्प को अटूट और सता को जनता की सेवा का माध्यम बनाया है। राष्ट्र प्रथम और अंत्योदय की भावना से उनकी सरकार ने गरीब, युवा,महिला, किसान, श्रमिक तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग सहित सभी वर्गो के उत्थान के लिए काम किया है।
संजय सिंह टाईगर ने कहा कि बिहार में भी केन्द्र सरकार के सहयोग से पूर्णिया और दरभंगा एयरपोर्ट, नालंदा विश्वविद्यालय, केन्द्रीय विश्वविद्यालय समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम हुआ है।2014 में देश मे करीब 387 मेडिकल काँलेज थे,जो बढकर करीब 818 हो गए।
सेवा संकल्प अभियान के बारे मे बताते हुए मंत्री ने कहा कि 17 सितंबर को अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम से होगी।शाम सात बजे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी अपने घरो मे दीप जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। सेवा चित्र कार्यक्रम के तहत 23 सितंबर से 2अक्टूबर तक स्कूलो और महाविद्यालयों मे चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताए होगी।
संजय सिंह टाईगर ने कहा कि कहानी बदलाव की कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री की योजनाओं से जीवन मे आए बदलाव की वास्तविक कहानियों को सोशल मीडिया के माध्यम से पंचायत से राज्य और देश स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 7अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी।सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा जिसके तहत प्रत्येक नागरिक और एनडीए कार्यकर्ता कम से कम 25 मिनट का कोई सेवा कार्य करेगा।
उन्होंने बताया कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से पात्र लेकिन सरकारी योजनाओं से वंचित लोगो को लाभार्थी बनाया जाएगा। सेवा के रंग के तहत घर-घर रंगोली,तथा इनोवेशन चैलेंज जैसे कार्यक्रम होंगे।
संजय सिंह टाईगर ने कहा कि अभियान का अंतिम कार्यक्रम जनसेवक महाकुंभ के तहत 17 अक्टूबर को पंचायत से पार्लियामेंट तक का आयोजन होगा।इसमे देश भर के सवा लाख जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की योजना है।इस दौरान वंदेमातरम का सामुहिक गायन होगा और गिनीज बुक आँफ वल्ड रिकॉर्ड की टीम भी मौजूद रहेगी।
उन्होंने कहा कि यह एक माह का अभियान सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित है।
प्रेस वार्ता मे जिला महामंत्री संतोष चंद्रवंशी, भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी, रामदिनेश यादव,निशांत सिंह सेंगर,अशोक सिंह,मनीष प्रभात,राहुल सिंह,पिंटु राय आदि थे।

Related posts

77 वें स्वतंत्रता दिवस पर भोजपुर जिले में किया गया झंडोतोलन!राष्ट्र भक्तो की गाथा है स्वतंत्रता दिवस:प्रो आभा सिंह

rktvnews

भोजपुर:सहार के राजकीय डिग्री महाविद्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू, अंकुश और वंशिका बने प्रथम छात्र-छात्रा।

rktvnews

जन जागरण अभियान के रूप में आगे बढ रहा जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट परिणाम के दिन ही डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित हो रही पुरस्कार राशि बाड़मेर के मूलाराम, जयपुर की अंकिता कुमारी और अलवर के अविनाश ने मारी बाजी।

rktvnews

भोजपुर:नेशनल टी 10 टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए महिला टीम हुई उड़ीसा रवाना : राहुल सिंह

rktvnews

भोजपुर:डॉ जितेंद्र शुक्ला ने रक्तदान कर दुर्घटना में घायल की बचाई जान।

rktvnews

राजस्थान:केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करें अधिकारीः-राज्य मंत्री

rktvnews

Leave a Comment