
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 सितंबर।आज बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशन में एवं प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-प्रभारी अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर, आरा के तत्वावधान में वर्ष के तीसरे राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य जिलाधिकारी, भोजपुर, पुलिस अधीक्षक, भोजपुर, जिला अभियोजन पदाधिकारी मानिक कुमार सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिवाकर कुमार सहित न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु व्यवहार न्यायालय, आरा में कुल 15 बेंचों का गठन किया गया था।
सचिव दिवाकर कुमार ने बताया कि आज की लोक अदालत में कुल 3214 मामलों का निष्पादन आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया गया।
जिसमें कुल समझौता राशि रुपये 2 करोड़ 78 लाख 33 हजार 204/- (₹2,78,33,204/-)रही।
निष्पादित मामलों में बैंक रिकवरी, एन.आई. एक्ट, आपराधिक शमनीय वाद, रेलवे मामले, माप तौल, वन विभाग, MACT, यातायात, बिजली एवं अन्य सुलहनीय मामले शामिल हैं।
