RK TV News
खबरें
Breaking News

नव नालंदा महाविहार, नालंदा में हिंदी पखवाड़ा–2026

साहित्य अकादेमी पुरस्कार विजेता प्रख्यात कवि प्रो. अरुण कमल (पटना), साहित्य अकादेमी अनुवाद पुरस्कार विजेता अनुवादक एवं साहित्यकार डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश्र (दिल्ली) और प्रख्यात आलोचक प्रो. अवधेश प्रधान (वाराणसी) होंगे प्रमुख आकर्षण।

RKTV NEWS/नालंदा (बिहार)12 सितंबर।नव नालंदा महाविहार, नालंदा में 14 से 30 सितंबर 2026 तक हिंदी पखवाड़ा–2026 का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान साहित्य अकादेमी पुरस्कार विजेता प्रख्यात कवि प्रो. अरुण कमल, साहित्य अकादेमी अनुवाद पुरस्कार विजेता अनुवादक एवं साहित्यकार डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश्र तथा प्रख्यात आलोचक प्रो. अवधेश प्रधान के विशेष कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण होंगे। हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित व्याख्यानों एवं संगोष्ठियों की अध्यक्षता नव नालंदा महाविहार के कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह करेंगे।

नव नालंदा महाविहार के राजभाषा हिंदी प्रभाग के संयोजक तथा पालि एवं अन्य भाषा संकाय के संकायाध्यक्ष (डीन) प्रो. रवीन्द्र नाथ श्रीवास्तव ‘परिचय दास’ ने बताया कि पखवाड़े का उद्देश्य हिंदी के प्रयोग, राजभाषा के प्रति जागरूकता तथा भाषायी अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर विभिन्न व्याख्यानों के साथ विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं सहकर्मियों के लिए अनेक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी।

पखवाड़े का उद्घाटन 14 सितंबर को हिंदी दिवस समारोह के साथ होगा। मुख्य अतिथि एवं व्याख्याता प्रो. अरुण कमल होंगे।

19 सितंबर को “भाषा, राजभाषा एवं अनुवाद की भाषा” विषय पर विशेष व्याख्यान में डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश्र मुख्य अतिथि एवं व्याख्याता होंगे। 30 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा–2026 के समापन एवं पुरस्कार-वितरण समारोह में प्रो. अवधेश प्रधान मुख्य अतिथि एवं व्याख्याता होंगे।

पखवाड़े के अंतर्गत 15 सितंबर को हिंदी कविता-पाठ, 16 सितंबर को हिंदी भाषण, 17 सितंबर को हिंदी निबंध-लेखन एवं अनुवाद तथा 22 सितंबर को हिंदी टंकण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिताओं में महाविहार के विद्यार्थी, शोधार्थी एवं सहकर्मी भाग ले सकेंगे।

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 19वें एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले सशस्त्र बलों के कर्मियों को नकद धनराशि पुरस्कार की घोषणा की।

rktvnews

भोपाल:महिलाओं का स्वास्थ्य समाज की समृद्धि और विकास का आधार: उप-मुख्यमंत्री

rktvnews

नोएडा:भारत उत्कर्ष महायज्ञ : राष्ट्रकल्याण और विश्वशांति के लिए भव्य वैदिक अनुष्ठान किया जाएगा।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने एक देसी राइफल,215 बोतल 180 ml अंग्रेजी शराब के साथ तीन शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्वोच्च न्यायालय के 75 वर्ष पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट जारी किया।

rktvnews

वैशाली:चार दिवसीय कृषि यंत्रीकरण एवम प्रदर्शनी मेला का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment