RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महंत महादेवानंद महिला कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अक्टूबर। शनिवार को महंत महादेवानंद महिला कॉलेज में स्वीप चुनाव जागरूकता अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कार्यालय से प्रिंस कुमार एवं अभिमन्यु कुमार निरीक्षण हेतु पहुंचे, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर भोजपुर जिले की आइकॉन सौम्या आनंद ने छात्राओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया तथा उन्हें शपथ दिलाई कि वे स्वयं मतदान करेंगी और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगी।
कार्यक्रम के अंत में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने अपने रंगोलियों के माध्यम से संदेश दिया — “इस दिवाली लोकतंत्र का पर्व मनाएं।” रंगोली प्रतियोगिता में प्रियांशी कुमारी, कोमल कुमारी एवं रौशनी कुमारी ने हिस्सा लिया एवं निबंध प्रतियोगिता में पूजा कुमारी, कल्पना कुमारी, मुस्कान कुमारी, निशा कुमारी, रेखा कुमारी, नीतू कुमारी, तस्कीन खातून, मनीषा कुमारी, आशा खातून एवं शहजादी ने भाग लिया।
इसके लिए प्रधानाचार्य प्रोफेसर एन. पी. पालित ने छात्राओं की प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी।
यह समूचा कार्यक्रम एम.एम.महिला कॉलेज एन.एस.एस की कार्यक्रम पदाधिकारी यूनिट 1 की डॉ. स्मृति चौधरी और यूनिट 2 की डॉ. सुधा निकेतन रंजनी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related posts

दरभंगा:150 कैंडल जलाकर मनाया गया जिला का 150वाँ स्थापना दिवस।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

भोपाल:आदि उत्सव जनजातीय गौरव, संस्कृति और उद्यमिता का है अदभुत संगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बागपत:मोडिफाइड साइलेंसर व ओवरलोड वाहनों पर चला परिवहन विभाग का शिकंजा, 9 वाहनों के चालान।

rktvnews

उत्तराखंड:“एक देश- एक चुनाव” विषय पर संयुक्त संसदीय समिति के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

बागपत : ठंड के कारण जिला मजिस्ट्रेट ने कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की 30 व 31 दिसंबर का अवकाश घोषित किया।

rktvnews

Leave a Comment