RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : एसडीओ ने बिलौटी मे जवइनिया के विस्थापितों का सुना दुख दर्द।

बिलौटी मे जवइनिया के विस्थापितों से मिलने के लिए नाव से जाते एसडीओ ओम प्रकाश लाल, सीओ आनंद प्रकाश व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 सितम्बर। भोजपुर जिला के जगदीशपुर अनुमंडल के एसडीओ ओम प्रकाश लाल ने शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गाँव मे बसाये गये जवइनिया के कटाव पीड़ित विस्थापितों से मिलकर उनका दुख दर्द सुना।

बिलौटी मे जवइनिया के विस्थापितों से बात करते एसडीओ ओम प्रकाश लाल

अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश लाल अंचल पदाधिकारी आनंद प्रकाश तथा अन्य कर्मचारियों के साथ नाव से विस्थापितों के घर पहुॅचे। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को सुना और उसके समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। विस्थापितों की हर तरह की समस्या से रूबरू हुए अनुमंडल पदाधिकारी। एसडीओ ओम प्रकाश लाल ने स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, चापाकल के लिए पीएचइडी के संबंधित पदाधिकारी, बिजली के लिए बिजली विभाग के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए समस्या का समाधान यथाशीघ्र करने को कहा।

बिलौटी मे जवइनिया के कटाव पीङित विस्थापितों की समस्या सुनते एसडीओ ओम प्रकाश लाल

उन्होंने सामुदायिक रसोई के गुणवत्ता की भी जांच की। सरकारी स्कूल मे नामांकन की समस्या पर उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार सहित बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सीओ आनंद प्रकाश को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर एसडीओ ओमप्रकाश लाल के साथ सीओ आनंद प्रकाश, एसडीओ के स्टेनो सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:भूमि विवाद एवं विधि व्यवस्था को लेकर डीएम ने की बैठक।

rktvnews

इंदौर:चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी : केन्द्रीय मंत्री, जेपी नड्डा

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई नरेश चन्द्र साय के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए,पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन।

rktvnews

उत्तराखंड:आपदा को लेकर भ्रामक और गलत सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव हुए शख्त।

rktvnews

राजस्थान:वन नेशन – वन एप्लीकेशन के तहत विधान सभा हो रही है डिजिटाईज्ड : वासुदेव देवनानी

rktvnews

भोजपुर:मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम।

rktvnews

Leave a Comment