RK TV News
खबरें
Breaking News

गोपालगंज में तीव्र गति से चल रहा डिजिटाइजेशन कार्य, जिलाधिकारी स्वयं रख रहे निगरानी।

RKTV NEWS/गोपालगंज (बिहार )08 जुलाई।जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत मतदाताओं की जानकारी के शुद्धिकरण एवं अद्यतन की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा स्वयं लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं एवं कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।
डिजिटाइजेशन कार्य को कैंप मोड पर सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसमें तकनीकी बाधाओं को त्वरित रूप से दूर कर कार्य को गति प्रदान की जा रही है। 07 जुलाई को जिलापदाधिकारी द्वारा विशेष कार्य पदाधिकारी प्रशांत अभिषेक, संबंधित ईआरओ, बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के साथ विभिन्न कैम्प स्थलों पर पहुँचकर डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तकनीकी समस्याओं का समाधान करवाते हुए कार्यों की गुणवत्ता की भी समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने बरौली प्रखंड के नवादा ,रतन सराय, कहला तथा माझा प्रखंड के कोइनी पंचायत में पहुँचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के साथ मिलकर पुनरीक्षण फॉर्मों के अद्यतन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जहां कहीं भी लापरवाही या कार्य में धीमी गति पाई जाएगी, वहां कर्मियों एवं पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का यह विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों में पूरी पारदर्शिता, शुद्धता एवं तत्परता के साथ संपन्न कराया जाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, त्रुटिरहित एवं पारदर्शी हो, जिससे प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार सही रूप में मिल सके।

Related posts

सीतामढ़ी:मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान।

rktvnews

पटना: सहकार भारती के स्थापना दिवस पर बोले महामंत्री सबको स्वरोजगार देना प्राथमिकता।

rktvnews

भोजपुर : पुलिस ने किया देशी महुआ शराब बरामद।

rktvnews

छत्तीसगढ : युवा शक्ति के हाथों ही खड़ी होगी विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की बुलंद इमारत : मुख्यमंत्री

rktvnews

चतरा:400 स्कूली छात्र/छात्राओं के बीच साइकिल व लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों, योजनाओं का स्वीकृति पत्र का हुआ वितरण।

rktvnews

राजस्थान:अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ संयुक्त अभियान नागौर के मूंडवा के पास औचक व बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

Leave a Comment