आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 मई।महंत महादेवानंद महिला कॉलेज आरा की राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा मतदान जागरूकता अभियान के तहत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज की प्रधानाचार्या प्रो मीना कुमारी ने किया।प्रो मीना कुमारी ने मतदाता जागरूकता के लिए छात्राओं का हौंसला हुए कहा की मतदान लोकतंत्र का महा पर्व है जो सबको समान रूप से संविधान द्वारा प्रदत्त है और 5 साल पर एक बार मताधिकार प्रयोग का अवसर मिलता है। इसलिए मतदान अवश्य करें। यह अधिकार और कर्तव्य भी है।
कालेज एनएसएस यूनिट के पदाधिकारीयों डॉक्टर राखी सिन्हा और डॉक्टर सुप्रिया झा द्वारा स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन किया गया है
इस कार्यक्रम का संचालन कैंपस एम्बेसडर मनीषा कुमारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक गण और छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्रों ने बहुत ही उत्साह से बहुत बढ़िया मेहंदी बनाया । मतदाता जागरूकता को लेकर, और प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले साक्षी कुमारी और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले चंदा कुमारी और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली नीति कुमारी को सर्टिफिकेट दिया जाएगा।मेहंदी प्रतियोगिता में 70 से ज्यादा लड़कियों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।


