RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:एसआरपी कॉलेज में होली मिलन समारोह आयोजित।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा)12 मार्च। पटना के फतेहपुर स्थित एसआरपी कॉलेज के प्रांगण मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य अजय कुमार ने कहा कि होली प्रेम, एकता, मित्रता और भाईचारे का प्रतीक है। बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। वहीं इससे समानता और एकता की शिक्षा भी मिलती है। साथ ही कहा कि हम सभी कॉलेज के परिवार इसी तरह खुशियों का पर्व एक साथ मिलकर मनाते रहें। कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद राय ने कहा कि होली पूरे देश में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाती है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जिसमें लोग अग्नि के चारों ओर एकत्र होकर बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव मनाते हैं। वरीय शिक्षक लक्ष्मण कुमार ने कहा कि होली हिन्दू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है जिसे चैत मास के प्रथम दिन मनाया जाता है। इस त्योहार में लोग आपस में रंग खेलते हैं। पिचकारी से एक दूसरे पर रंग फेंकते हैं और मिठाई खाते हैं। होली हमारे जीवन में खुशियों और मिठास को जोड़कर एक खास स्थान रखता है। इस मौके पर उपस्थित अतिथि गण, पूर्व प्राचार्य नवनीत सिन्हा, पूर्व प्राचार्य वैद्यनाथ सिंह, राम नरेश सिंह एवं रामावतार वर्मा ने अपने-अपने विचार रखे। समारोह में उपस्थित शिक्षकगण डॉ रमाशंकर, प्रो पंकज कुमार, प्रो बबिता कुमारी, प्रो अर्चना सिन्हा, प्रो सुमीत कुमार, गुंजन कुमार दास, अजीत कुमार, सुधीर कुमार, शशि कुमार, मोहित कुमार, शम्भू कुमार, अमित एवं बङी संख्या मे छात्र एवं छात्रा उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय मत्स्य पालन सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने कोच्चि में आईसीएआर-सीआईएफटी के कामकाज की समीक्षा की।

rktvnews

डालमिया सीमेंट ने ‘आप हैं सच्चे विश्वकर्मा’ पहल के तहत पूर्वी भारत के 400 से अधिक अनुभवी कॉन्ट्रैक्टर्स को सम्मानित किया।

rktvnews

एनटीआईपीआरआईटी, गाजियाबाद ने विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस के उपलक्ष्य में “वैश्विक मानक और आईपीआर” पर कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

वरिष्ठ नागरिकों में वृद्धावस्था के प्रति जागरूकता और अंतर-पीढ़ीगत संबंधों को बढ़ावा देने के लिए “आराधना” सांस्कृतिक कार्यक्रम।

rktvnews

गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पर्यटन मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

rktvnews

“ये मैं हूँ, ये मेरा भोपाल है, और यह हमारी मेट्रो है”…….शिवराज

rktvnews

Leave a Comment