RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर शोक सभा आयोजित! शिक्षकों मे शोक।

स्व ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर आयोजित शोक सभा में उपस्थित शिक्षक गण

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 5 जनवरी। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, पटना के अध्यक्ष एवं शिक्षक समाज के महानायक ब्रजनन्दन शर्मा के निधन पर प्राथमिक शिक्षक संघ, भोजपुर के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ओझा की अध्यक्षता मे शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा मे उपस्थित शिक्षकों ने स्व ब्रजनंदन शर्मा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ, भोजपुर के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ओझा ने कहा कि ब्रजनंदन बाबू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि ब्रजनन्दन बाबू शिक्षा जगत के महानायक कहे जाते थे। उन्होंने शिक्षक समाज के विकास एवं फायदे के लिए कई काम किया। शोक सभा मे राजेंद्र कुमार ओझा, प्रधानाध्यापक प्रभाशंकर सिंह, पंकज पाठक, सुनील तिवारी, प्रधानाध्यापक विनोद चौधरी, प्रधानाध्यापक नारद मिश्रा, विनय केशरी, कमलेश पाल, प्रियंका कुमारी, प्रधानाध्यापक ब्रजेश तिवारी, पुष्पा कुमारी, राजेश सिंह, संतोष सिंह सहित कई प्रधानाध्यापक, शिक्षक तथा शिक्षिका उपस्थित थे। प्रखंड क्षेत्र के अन्य विद्यालयों मे भी स्व ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।

Related posts

दुमका में 10–11 जनवरी को होगा ‘दुमका विंटर फिल्म फेस्टिवल’।

rktvnews

एक पौधा मां के लिए और पूरा जंगल ‘अब्बा’ के नाम! — जय श्रीराम-जय श्रीराम!!

rktvnews

भोजपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) तिरुपति के शोधकर्ताओं ने ‘हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था’ की ओर बढ़ने के लिए मेथनॉल और फॉर्मेल्डिहाइड के संयोजन से हाइड्रोजन उत्पादन की एक कुशल विधि विकसित की है।

rktvnews

विश्व कप में भारत की जीत की जश्न के बाद खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मिली सेपक टकरॉ को जगह।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा माले और इंसाफ मंच का राज्यव्यापी प्रतिवाद मार्च।

rktvnews

Leave a Comment