RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

बागपत:100 दिवसीय सघन टीबी अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)01जनवरी।प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद में चलाए जा रहे हैं 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान को लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में चल रहे 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के तहत जनपद में टीबी से ग्रसित मरीज की पहचान करने, उनके इलाज एवं जन जागरूकता सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने अपने-अपने घरों, परिवारों तथा अपने आसपास क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने को कहा गया तथा जो लोग 60 साल से ऊपर हैं वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच अवश्य कराएं इसके साथ ही बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निक्षय मित्रों की संख्या बढ़ने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोग भी निक्षय मित्र बन सकते हैं उन्होंने जनपद में 1000 निक्षय मित्र बनाए जाने का लक्ष्य दिया उन्होंने कहा इसमें निजी चिकित्सालय की भी भूमिका मुख्य है उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान को टीवी के पांच मैरिज गोद लेने के लिए निर्देशित किया उन्होंने अपने घर या आसपास के टीबी मरीज को गोद लेकर 6 माह तक पोषण किट उपलब्ध कराएं तथा टीबी मरीजों को नियमित दवाई खाने के लिए भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हम सब लोग मिलकर इस अभियान को सफल बनाने की दिशा में कार्य करें जिससे जनपद को टीबी मुक्त बनाया जा सके इसके लिए जन भागीदारी बहुत जरूरी है जिलाधिकारी ने नए साल के प्रथम दिवस के अवसर पर समस्त टीम को संकल्प दिलाया कि हम उत्तर प्रदेश में सबसे पहले जनपद बागपत को टीवी मुक्त जनपद बनाएंगे जो माo प्रधानमंत्री जी का कार्यक्रम को पूर्ण करेंगे जनपद में आप तक 38 ग्राम पंचायत टीवी मुक्त हो चुकी हैं वर्ष 2025 में 62 ग्राम पंचायत को टीवी मुक्त किया जाएगा । आज ही निक्षय मित्र बने आपकी भागीदारी स्वागत योग्य है सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता निक्षय पोषण योजना ।
• क्षय रोग से लड्ने में पोस्टिक एवं प्रोटीन युक्त पोषण के लिए सरकार मरीज को उसके उपचार अवधि तक धनराशि रु. 1000/- कि दर से प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से सीधे मरीज के बैंक खाते में देती है। पहली किस्त उपचार प्रारंभ होने पर धनराशि रु. 3000/-व दूसरी किस्त 84 दिन के बाद मरीज के उपचार अवधि तक दिया जाता है।
• बैंक खाते कि जानकारी टीबी कर्मचारी या आशा को दें !
• यदि बैंक खाता नहीं है तो प्रधान मंत्री जन धन योजना, या इंडियन पोस्टल बैंक में ज़ीरो बैलन्स खाता खुलवा सकते हैं।
• परिवार के किसी सदस्य का खाता नंबर दें।
किसी भी जानकारी हेतु टीबी हेल्पलाइन नंबर 1800-11-6666 या www.nikshay.in पर संपर्क करें !
देवी की जांच आप सरकारी अस्पताल या आयुष्मान आरोग्य मंत्री में कर सकते हैं चिकित्सक को अपने लक्षण के बारे में बताएं यदि आपको बलगम आता है तो बलगम की जांच अवश्य कारण यदि आपको सुखी खांसी है तो एक-रे कारण को चलने जांच भी चिकित्सक द्वारा कराई जाएगी हेलो बड़े अस्पताल जैसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पताल टीवी अस्पताल में सभी जांच और उपचार मुक्ति की जाएंगे टीवी की जांच जल्दी न करने से आपके स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है इससे बचने के लिए जल्दी जांच कारण और जल्द इलाज शुरू करें इलाज का पूरा कोर्स अवश्य करें और आप टीवी मुक्त हो सकते हैं।

आपमे इसमें से कौन से लक्षण हैं

किसी व्यक्ति मे अगर ऐसे कोई लक्षण है जैसे..
• दो सप्ताह से अधिक खांसी होना !
• शरीर मे लगातार बुखार बना रहना !
बलगम में खून आना !
• सांस लेने में तकलीफ
• सीने में दर्द बना रहना !
• भूख न लगना !
• वजन कम होना !
• रात में पसीना आना !
• शरीर के किसी भी अंग में गांठ होना बांझपन !
तो यह टीवी हो सकती है
अगर आप में ऐसा कोई भी भी लक्षण है तो जांच करवाने अपने निजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जरूर जाएं और पता लगे आपको टीवी तो नहीं है टीवी का इलाज सरकार द्वारा मुफ्त में किया जा रहा है और टीवी के मरीज को प्रतिमाह ₹1000 भी दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा जनपद में एक लाख लोगों की टीवी सैंपलिंग कराई जाएगी।
जनपद बागपत को उत्तर प्रदेश में सबसे पहले टीवी मुक्त जनपद बनाए जाने का संकल्प लिया है इस संकल्प के उद्देश्य से पंचायत विभाग राजस्व विभाग स्वास्थ्य विभाग श्रम विभाग बेसिक शिक्षा विभाग आदि विभाग कार्य करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल ,डिप्टी सीएमओ टीबी नोडल प्रभारी डॉक्टर यशवीर ,डिप्टी सीएमओ रोबिन ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता चौधरी जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री 22 और 23 फरवरी को गुजरात और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।

rktvnews

भारी उद्योग मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा – 2025 अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।

rktvnews

चतरा:बच्चों के बाद बड़ों में टी0बी0 बीमारी के बचाव हेतु 18 वर्ष से उपर के व्यक्तियों को एडल्ट बी0सी0जी0 का टीका लगाया जायेगा।

rktvnews

रांची:राज्य सरकार द्वारा बर्बर कार्रवाई लोकतंत्र के लिए काला दिन।

rktvnews

बक्सर:जिला परिवहन कार्यालय द्वारा कैम्ब्रीज सीनियर सेकेण्ड्ररी स्कूल, कथकौली में सड़क सुरक्षा संबंधित क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री काॅलेज मे एक दिवसीय सेमिनार आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment