आत्मविश्वास, उत्साह और देश प्रेम की ऊर्जा के साथ मनाएं स्वतंत्रता दिवस:उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा
RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)13 अगस्त।आज स्थानीय के0के0एन0 स्टेडियम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडूग की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया।
इसके अलावे पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में जैप-5 के जवानों की टुकड़ी सहित महिला/पुरूष पुलिस जवान, गृह रक्षा वाहिनी कैडेरों, स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सार्जेन्ट मेजर द्वारा पूर्वाभ्यास करने वाले प्रतिभागियों का नियमानुसार नेतृत्व किया गया।
इसके अलावे स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत् परेड का पूर्वाभ्यास पूर्व से ही चल रहा था, जिसके तहत् आज अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया।
इस दौरान मौके पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि चेहरे पर आत्मविश्वास, उत्साह और राष्ट्र प्रेम की ऊर्जा के साथ कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपना शत प्रतिशत योगदान दें। साथ ही उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिला स्तरीय ध्वजारोहण हेतु मुख्य समारोह के साथ-साथ संध्या पहर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें झारखंड की कला संस्कृति एवं इतिहास के साथ-साथ देश की गौरवशाली गाथा को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, हेडक्वार्टर डीएसपी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

