RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के संबंध में ली बैठक।

मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के संबंध में बैठक लेती डीसी मोनिका गुप्ता।

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा )04 जुलाई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका गुप्ता ने बुधवार को निर्वाचक पंजीयन अधिकारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के संबंध में बैठक ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका गुप्ता ने निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस भी बूथ पर 1500 से ज्यादा वोट हैं उनका 4 जुलाई तक प्रपोजल बनाकर दें। उन्होंने कहा कि जिस पोलिंग बूथ को कहीं दूसरी जगह शिफ्ट करना है तो उसकी रिपोर्ट भी 4 जुलाई तक जिला निर्वाचन कार्यालय में भिजवाए।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी मंजीत सिंह नगराधीश, नांगल चौधरी निर्वाचक पंजीयन अधिकारी दीपक बाबूलाल करवा आईएएस, नारनौल निर्वाचक पंजीयन अधिकारी जितेंद्र सिंह, महेंद्रगढ़ निर्वाचक पंजीयन अधिकारी संजीव कुमार, अटेली निर्वाचक पंजीयन अधिकारी सुरेंद्र सिंह, नांगल चौधरी एसडीएम मयंक भारद्वाज, चुनाव तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रतिनिधि सुरेंद्र नंबरदार व अनूप कौशिक, भाजपा प्रतिनिधि सुशील चौटाला, जेपी प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह के अलावा चुनाव कार्यालय से सहायक नीरज कुमार, प्रवक्ता डा. मनोज, प्रवक्ता साकेत, कानूनगों राकेश मौजूद थे।

Related posts

भोपाल:राज्यपाल को म.प्र. लोक सेवा आयोग का 68वां वार्षिक प्रतिवेदन किया भेंट।

rktvnews

व्यंग्य:गांधी से राम को भिड़ाऊं!

rktvnews

भोजपुर:’खेलो बिहार-बिहार पुलिस के साथ’ अभियान अंतर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का किया निरीक्षण।

rktvnews

वैशाली:मद्य निषेध के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए वैशाली के जिला पदाधिकारी सम्मानित।

rktvnews

बेतिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment