
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 अक्टूबर।एसबी कॉलेज, आरा में नवपदस्थ प्रधानाचार्य प्रो. पूनम कुमारी ने योगदान कर महाविद्यालय की प्रशासनिक एवं शैक्षणिक जिम्मेदारी संभाली। उनके योगदान के अवसर पर महाविद्यालय में आत्मीय एवं गरिमामयी उपस्थिति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण रहा।
इस अवसर पर शशिकांत मिश्र एवं अमित मिश्र ने प्रो. पूनम कुमारी को सम्मानित करते हुए उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक गरिमा एवं गौरवशाली परंपराओं के निरंतर विस्तार की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. दिव्या कुमारी, डॉ. मनीषा कुमारी, डॉ. गौरीशंकर प्रधान, डॉ. आदित्य आनंद, श्री रमेश कुमार, श्री कुमार भास्कर सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने नवपदस्थ प्रधानाचार्य को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।
