RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

इरेडा सीएमडी का 2025 का विजन: बाजार में नवाचार, खुदरा अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा और वैश्विक विस्तार का लक्ष्य।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 01 जनवरी।नए साल 2025 के अवसर पर भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी कर्मचारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर निदेशक (वित्त) डॉ. बिजय कुमार मोहंती, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार साहनी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
श्री दास ने अक्षय ऊर्जा वित्तपोषण के लिए इरेडा की अथक प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने ग्रीन अमोनिया और पंप स्टोरेज हाइड्रोपावर परियोजनाओं के साथ-साथ सोलर रूफटॉप और पीएम कुसुम के तहत विकेंद्रीकृत उत्पादन परियोजनाओं के लिए बाजार में सबसे पहले समर्थन की पेशकश करके बाजार नवाचारों को आगे बढ़ाने में इरेडा के नेतृत्व पर प्रकाश डाला।
श्री दास ने विस्तार प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए गिफ्ट सिटी में इरेडा की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के अस्थाई पंजीकरण का उल्लेख किया जिसका उद्देश्य विदेशी मुद्रा वित्तपोषण के माध्यम से ग्रीन हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण को बढ़ावा देना है। उन्होंने खुदरा सहायक कंपनी स्थापित करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी के बारे में भी जानकारी साझा की। यह सहायक कंपनी पीएम-सूर्यघर (रूफटॉप सोलर) और पीएम-कुसुम योजनाओं के तहत खुदरा कारोबार को संभालने पर ध्यान केंद्रित करेगी, साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन, ऊर्जा भंडारण, हरित प्रौद्योगिकी और ऊर्जा दक्षता सहित नवीकरणीय ऊर्जा में उभरते बी2सी सेगमेंट पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।
श्री दास ने अस्थाई क्यू3 आंकड़ों के अनुसार इरेडा के शानदार प्रदर्शन को रेखांकित किया, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 129 प्रतिशत बढ़कर 31,087 करोड़ रुपए हो गए और संवितरण 41 प्रतिशत बढ़कर 17,236 करोड़ रुपए हो गए। बकाया ऋण पुस्तिका में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो 69,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। संचयी रूप से इरेडा ने 2.39 लाख करोड़ रुपए से अधिक स्वीकृत किए हैं और 1.52 लाख करोड़ रुपए से अधिक वितरित किए हैं।
श्री दास ने इरेडा के पिछले वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों का भी उल्लेख किया, जिसमें नवरत्न का दर्जा प्राप्त करना, एसएंडपी ग्लोबल से अंतरराष्ट्रीय संप्रभु-समतुल्य बीबीबी-(स्थिर) रेटिंग प्राप्त करना और घरेलू एएए रेटिंग बनाए रखना शामिल है। उन्होंने इरेडा द्वारा वित्त वर्ष 23-24 के वित्तीय परिणामों को केवल 19 दिनों में प्रकाशित करने और 24 जून, 2024 को भारत की सबसे पहली एजीएम की मेजबानी करने का उल्लेख किया। इसके अतिरिक्त इरेडा को नवंबर 2023 से नवंबर 2024 की अवधि के लिए भारत में शीर्ष 5 धन सृजनकर्ताओं में से एक के रूप में मान्यता दी गई है, जिसने प्रमुख व्यावसायिक समाचार पत्रों द्वारा प्रतिष्ठित दूसरा स्थान हासिल किया है। विशेष रूप से, यह शीर्ष 5 धन सृजनकर्ताओं की सूची में एकमात्र सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है।
इरेडा के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता मामले तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी; विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक; एमएनआरई के सचिव प्रशांत कुमार सिंह एवं मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा निदेशक मंडल के मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
श्री दास ने अपने संबोधन का समापन करते हुए कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और समर्पण की प्रशंसा की तथा उनसे भारत के हरित ऊर्जा मिशन में नवाचार और उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने इरेडा कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों की भी सराहना की तथा कंपनी की सफलता के पीछे कार्यबल का समर्थन करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया। उन्होंने वर्ष 2024 में इरेडा की उल्लेखनीय उपलब्धियों और ऐतिहासिक योगदान का जश्न मनाते हुए सभी कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें 2025 में और भी बड़ी उपलब्धियों के लिए प्रयास करने को प्रोत्साहित किया।

Related posts

भोजपुर: सम्राट अशोक महान के नाम का न करें अपमान,उचित स्थान पर हो उनके नाम से भवन निर्माण: चक्रवर्ती सम्राट अशोक जन्मोत्सव समिति

rktvnews

भोजपुर : महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन मे चुनावी बैठक आयोजित! शाहपुर व बिहिया मे हुआ कार्यक्रम।

rktvnews

वर्ष के अंत तक शाहाबाद कमिश्नरी न बनने पर अगले साल से करो या मरो आंदोलन:संयोजक धीरेन्द्र प्रसाद सिंह

rktvnews

चतरा:झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चतरा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम।

rktvnews

दुमका:सफल उद्यमों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया दिव्या गोल्ड बेकरी का निरीक्षण।

rktvnews

डीआरआई ने मुंद्रा बंदरगाह पर तस्करी वाले 5 करोड़ रुपये मूल्य के पटाखे जब्त किए; एक गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment