RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एच.डी. जैन कॉलेज में FDP के पांचवें दिन प्रतिभागियों का मूल्यांकन, तीन विशेष सत्र आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 अक्टूबर। एच.डी. जैन कॉलेज, आरा में एमएमटीटीसी, आईआईटी पटना के सहयोग एवं बिहार लोक भवन, पटना के सौजन्य से आयोजित छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) के पांचवें दिन प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया। इसके साथ ही शोध एवं अकादमिक विषयों पर तीन विशेष सत्र आयोजित हुए।
दिन की शुरुआत MCQ एवं असाइनमेंट आधारित असेसमेंट/परीक्षा से हुई। यह परीक्षा विश्वविद्यालय की FDP कमेटी की उपस्थिति में आयोजित की गई। इसके बाद तीन शैक्षणिक सत्र हुए।16वें सत्र में कल्याणी विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर प्रो. शिलादित्य चक्रवर्ती ने “Qualitative Research Method: Focus Group Discussion” विषय पर प्रतिभागियों को शोध की गुणात्मक पद्धति की जानकारी दी। सत्र को इंटरैक्टिव रखा गया।17वें सत्र में डॉ. फौजिया रहमान ने “Geospatial Data, Simulation and Modelling” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने ड्रोन तकनीक एवं भू-स्थानिक उपग्रहों के माध्यम से सामाजिक विज्ञान के शोध में मिलने वाली संभावनाओं पर प्रकाश डाला। वरीय प्रोफेसर प्रो. दीनानाथ पंडित ने “Research Publication Ethics and Integrity” विषय पर शोध प्रकाशन की नैतिकता, अकादमिक ईमानदारी एवं साहित्यिक चोरी जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की।नोडल पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार पूरे दिन मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न सत्रों की निगरानी करते हुए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया तथा परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग किया।जैन कॉलेज की FDP समन्वयक डॉ. तबस्सुम बानो ने कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन किया। उन्होंने तकनीकी सत्रों के संचालन के साथ प्रतिभागियों से फीडबैक भी लिया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 03 फरवरी 25

rktvnews

उत्तराखण्ड सरकार और आईटीबीपी के मध्य समझौता।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने डिजिटल परिवर्तन के लिए जनसंख्या पैमाने पर कार्यान्वित सफल डिजिटल समाधान साझा करने के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और सिएरा लियोन के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

भोपाल:सरदार पटेल के राष्ट्रीय योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर।

rktvnews

Leave a Comment