
पीरो/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 अक्टूबर।पटखौली गांव के स्थाई निवास स्थान पर माता इंद्रासन देवी जी का श्राद्ध कर्म गुरुवार, 1 अक्टूबर को पूजा पाठ और विधि विधान से संपन्न हुआ। ब्राह्मणों के भोजनोपरान्त स्थानीय लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।आरा से पहुंचे लोगों में डॉ. आनंद मोहन सिन्हा, डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. रामजी राय, सिद्धनाथ राय, डॉ. सत्य नारायण राय, शुभम कुमार एवं डॉ. जे.बी. पाण्डेय प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने दिवंगत माता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। श्राद्ध कर्म के दौरान माहौल भावुक एवं श्रद्धापूर्ण रहा।
