RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: गांधी जयंती पर कैडेटों ने चलाया स्वच्छता अभियान।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)02 अक्टूबर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में सिपाही घाट, बक्सर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमान अधिकारी कर्नल हेमंत कुमार बेलवाल एवं सूबेदार मेजर विपिन भास्कर ने की।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता, स्वच्छ वातावरण एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता पैदा करना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पी.आई स्टाफ एवं कैडेटों ने सिपाही घाट परिसर की साफ-सफाई की तथा लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महात्मा गांधी के “स्वच्छ भारत” के स्वप्न को साकार करने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पी.आई स्टाफ और कैडेटों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

भारतीय नौसेना नौकायन चैम्पियनशिप (आईएनएससी) – 2024

rktvnews

सेबी, एनआईएसएम और आईआईसीए ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस, ईएसजी और पूंजी बाजार को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

माँ बनने की संभावना को कितने प्रतिशत तक कम कर देता है स्मोकिंग: डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

भोजपुर:राजद प्रदेश महासचिव ने NDA में सफलता हासिल कर लेफ्टिनेंट बने विनय का किया सम्मान।

rktvnews

घटते भू जल स्तर और आर्सेनिक युक्त पानी को लेकर भाजपा भोजपुर कल करेगा धरना।

rktvnews

डीआरआई ने 26.5 करोड़ रुपये की 1.92 किलो कोकीन जब्त की जिसे थर्माकोल बॉल्स के अंदर छिपाकर आयात किया गया था।

rktvnews

Leave a Comment