RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शांति समिति की बैठक आयोजित! शाहपुर थाना परिसर मे हुआ आयोजन।

शाहपुर थाना परिसर मे आयोजित शांति समिति की बैठक मे उपस्थित एसडीओ ओमप्रकाश लाल, एसडीपीओ राहुल कुमार व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 1 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना परिसर मे दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक जगदीशपुर एसडीओ ओमप्रकाश लाल की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। बैठक मे एसडीओ ओम प्रकाश लाल ने बिजली विभाग के इंजिनियर से लाइट एवं जर्जर तार के संबंध मे चर्चा की। उन्होंने कहा कि डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। एसडीओ ओम प्रकाश लाल ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य लोगों से दुर्गा पूजा के अवसर पर आपसी सदभाव, सामंजस्य बनाये रखने और मिलजुल कर दशहरा पर्व मनाने की अपील की। एसडीपीओ राहुल कुमार ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी और किसी तरह की गलत गतिविधि करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर एसडीओ ओमप्रकाश लाल, एसडीपीओ राहुल कुमार, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, नगर कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे, बीस सूत्री उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुप्तेश्वर साह, मुन्ना शाह, शिवशंकर सिंह, बंटी पांडे, वार्ड पार्षद मनोज कुमार, वार्ड पार्षद संजय चतुर्वेदी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल साह उर्फ गेल्हा साह, मुखिया बलीराम यादव, पूर्व सरपंच रामनारायण तिवारी, ओम प्रकाश राय सहित कई जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:जिला पदाधिकारी द्वारा ईज ऑफ लिविंग के तहत जनता दरबार आयोजित, 24 आवेदकों की समस्याएँ सुनी गईं।

rktvnews

आईएनएस कदमत फ़िलिपींस की राजधानी मनीला पहुंचा।

rktvnews

चर्चित नेता सह समाजसेवी डॉ जितेंद्र शुक्ल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हूल दिवस पर जनजातीय नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

वर्षों का इंतजार हुआ खत्म, नागरिकता के साथ मिली पहचान -जिला कलक्टर ने 14 पाक विस्थापितों को प्रदान की नागरिकता

rktvnews

जयपुर:राजस्थान राज्य अन्तर जिला सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24, जल संसाधन मंत्री ने किया प्रतियोगिता का शुभारम्भ।

rktvnews

Leave a Comment