RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डीएवी स्कूल्स ने किया’रन फॉर डीएवी’ का आयोजन।

हम दयानंद व गाँधीजी के विचारों के वाहक हैं : नीशू जायसवाल

गाँधीजी के सपनों के भारत में शिक्षा का मानक स्थापित करने का बड़ा दायित्व डीएवी स्कूल्स को है :नूपुर ठाकुर

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)02 अक्टूबर।महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर आज डीएवी सी ए ई. नई दिल्ली के आह्वान पर संपूर्ण भारत वर्ष में ‘रन फॉर डीएवी’. का आयोजन किया गया। इस आयोजन में डीएवी. धनुपरा तथा बी एस डीएवी, मील रोड ने भी अपने बच्चों व शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों के साथ काफी जोश-ओ-ख़रोश के साथ हिस्सा लिया। ‘रन’ का नेतृत्व प्राचार्या नीशू जायसवाल तथा प्राचार्या नूपुर ठाकुर ने किया।
गायत्री मंत्र व डीएवी ऐंथम के बाद ‘रन फॉर डीएवी’. की टीम को प्राचार्या द्वय के साथ-साथ शाहाबाद डेयरी के एम डी अमित कुमार सुमन ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रात:6:30 बजे से रेडक्रॉस भवन से शुरु होकर शहर के अलग-अलग रस्ते से दौड़ लगाते हुए यह टीम पुन: रमना मैदान स्थित वीर कुँवर सिंह स्टेडियम में पहुँची जहाँ शिक्षकों, परिजनों तथा बच्चों द्वारा गाँधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। बच्चों ने गाँधी जी तथा शास्त्री जी को याद करते हुए भाषण दिये व भजन-कीर्तन प्रस्तुत किये। इस अवसर पर प्राचार्या नीशू जायसवाल ने उपस्थित लोगों को गाँधीजी व शास्त्री जी के विचारों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि डीएवी शिक्षा के क्षेत्र में महर्षि दयानंद व गाँधीजी के विचारों के साथ आगे बढ़ रहा है। हमारा उद्देश्य है समता व समरसता के साथ उच्च मूल्यों युक्त समाज का विकास हो। प्राचार्या नूपुर ठाकुर ने कहा कि गाँधीजी के सपनों के भारत में शिक्षा का मानक स्थापित करने का बड़ा दायित्व डीएवी स्कूल्स को है। हम इस मार्ग पर अग्रसर है। गाँधीजी और शास्त्रीजी हमारे ऐसे नायक हैं जो युगों-युगों तक देश की एकता-अखंडता व कर्मठता का मार्ग दिखाते रहेंगे।
इस दौरान ‘रन’ में शामिल बच्चों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने हर्षोल्लास के साथ अपने स्वास्थ्य व सक्रियता का संदेश दिया। इस ‘रन’ को सफल बनाने के लिए अभिभावकों व सुधा डेयरी की ओर से मार्ग में जगह-जगह पर पानी, फ्रूटी व सुधा की लस्सी की व्यवस्था की गई थी। यह सोद्देश्य आयोजन सफल रहा। इसके लिए विद्यालय परिवार ने सबके प्रति आभार जताया।

Related posts

भारत में प्राइमबुक लैपटॉप का दूसरा सबसे बड़ा यूज़र बेस पटना।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया EVM-VVPAT वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला विकास, जिला योजना एवं जिला ग्रामीण विकास शाखा अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

प्रेमचंद की प्रासंगिकता सार्वकालिक:डा जंग बहादुर पाण्डेय

rktvnews

भोजपुर: अवैध हथियार और कारतूस संग एक अपराधकर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

rktvnews

गढ़वा में बाल विवाह रोकथाम को लेकर प्रशासन व स्वयंसेवी संस्थाओं का संयुक्त अभियान।

rktvnews

Leave a Comment