RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:कलेक्टर ने राजस्व संग्रहण की बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा की।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश) 04 दिसंबर। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बुधवार शाम को प्रशासनिक संकुल भवन के कलेक्टर कक्ष में जिला राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जिले के राजस्व संग्रहण की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को लक्ष्य अनुसार राजस्व संग्रहण को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने आबकारी अधिकारी श्री सोनी द्वारा नवंबर माह तक शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर संतोष व्यक्त किया। बैठक में जिला खनिज अधिकारी को एम सेंड के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए। श्री सिंह ने कहा कि कान्ह डायवर्सन, मेडिसीटी आदि शासकीय परियोजनाओं में एम सेंड के उपयोग को बढ़ावा दे।
कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में राज्य वस्तु और सेवा कर से राजस्व संग्रहण पर दिशा निर्देश दिए। जिले में राजस्व संग्रहण लक्ष्य अनुसार प्राप्त करने अधिकारियों को बकाया कर वसूली सख्ती से करने को भी निर्देशित किया। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी राजनारायण सोनी, वाणिज्यकर अधिकारी भदौरिया, जिला खनिज अधिकारी देविका परमार, आरटीओ आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर बैठक संपन्न।

rktvnews

उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने ली अधिकारियों की बैठक!फील्ड विजिट बढ़ाएं अधिकारी : उपायुक्त

rktvnews

गया:जुलाई में गृह भ्रमण कर 3644 नवताज शिशु के स्वास्थ्य की हुई देखभाल।

rktvnews

केन्‍द्रीय बजट 2026-27 में प्रस्‍ताव रखा गया है कि भारत विस्‍तार-एक बहुभाषीय एआई टूल किसानों की खेती की उत्‍पादकता बढ़ाएगा, किसानों के निर्णय लेने की क्षमता में सुधार करेगा और परामर्श सहायता के माध्‍यम से जाखिम को कम करेगा।

rktvnews

केंद्र सरकार ने हाल ही में खुली बाजार बिक्री योजना (डी) के माध्यम से 1.66 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 0.17 लाख मीट्रिक टन चावल की बिक्री की।

rktvnews

अदाणी ग्रीन और टोटल एनर्जी का 300 मिलियन यूएस डॉलर का जॉइंट वेंचर।

rktvnews

Leave a Comment