RK TV News
खबरें
Breaking News

कवना पार्टी के हई ….खिंचवा ली फोटो🤪

बाढ़ प्रभावितों के बीच उद्योगपति ने राहत सामग्रीयों का किया वितरण।

तिनके का सहारा बनने की है कोशिश: अजय सिंह

बाढ़ प्रभावितों ने राहत सामग्री मिलने की खुशी में खिंचवाई फोटो।

प्रकट किया आभार दी दुआएं।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 सितंबर। कवना पार्टी के हई ….खिंचवा ली फोटो….. के रोषपूर्ण संबोधन तब आत्मीय संबोधन में बदल गए जब बिहार के चर्चित और बखोरापुर निवासी उद्योगपति अजय सिंह के हाथ बड़हरा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में विपरीत परिस्थितियों के बीच जीवन बसर कर रहे ग्रामीणों में से एक वृद्ध ग्रामीण की ओर राहत सामग्री देने के लिए बढ़े। ग्रामीण ने अजय सिंह को अपने रोष के संबोधन के प्रति ग्लानि महसूस करते हुए अपनी भाषा में कहा कि हमनी के एहिजा गंगा जी के प्रकोप के झेल रहल बानी जा न कवनो सहायता मिल रहल बा उलटे जे आवत उह खाली फोटो खिंचवा के आपन आपन राजनीति सेंक रहल बा आ हमनी के लाचारी के फायदा उठा रहल बा।
अजय सिंह ने अपनी सादगी का परिचय देते हुए ग्रामीणों की विकट परिस्थितियों और उनकी दुखी भावनाओ की कद्र करते हुए आत्मीय रूप से कहा की आप सभी मेरे क्षेत्र के लोग है हमारे परिवार है। मैं शासन और प्रशासन की भाषा नही जानता बस आप सभी के लिए तिनके का सहारा बनने की कोशिश कर रहा हूं।
विदित हो कि आज अजय सिंह ने अपने करीबियों संग बाढ़ ग्रस्त इलाकों नेकनाम टोला बांध पर,बखोरापुर,अलेखीटोला,महुदही आदि गांवों में बाढ़ प्रभावितों के बीच भोजन हेतु राशन (चावल, दाल, सरसो तेल,नमक,मिर्च,आलू,बिस्कुट,पानी के बोतल,मोमबत्ती और माचिस इत्यादि) समुचित मात्रा में लगभग 250 से ऊपर पैकेटों का वितरण निजी नाव के माध्यम से किया।जिसे पाकर प्रभावित लोगो में एक खुशी नज़र आई और सभी ने उनका आभार व्यक्त किया एवं दुआएं भी दी।
इस दौरान अजय सिंह ने बताया की क्षेत्र के लगभग 90 फीसदी घरों में पानी घुस गया है और हर जगह लोगों को अपने भोजन और पशुओं के चारे सहित प्लास्टिक की भी जरूरत है। जिसे ध्यान में रखते हुए कल एक हजार से ऊपर पैकेटों के साथ साथ प्लास्टिक और मच्छरदानी प्रभावितों के बीच वितरित करने की योजना है।
आज के वितरण के दौरान अजय सिंह के साथ उनके करीबियों में मुख्य रूप से प्रिंस सिंह,विद्या सिंह,जितेंद्र सिंह, वेद सिंह, बीर बहादुर सिंह,संतोष सिंह आदि प्रमुख थे।

Related posts

भोजपुर:रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का रघुपति यादव ने किया उद्घाटन।

rktvnews

गरियाबंद : गौठान में विभिन्न आजीविका गतिविधियों से महिला समूहों को हो रहा आर्थिक मुनाफा

rktvnews

जियो का शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत बढ़कर 7629 करोड़ रुपए, आईपीओ की ओर मजबूत कदम।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने EVM-VVPAT वेयर हाउस का संयुक्त रूप से किया मासिक निरीक्षण।

rktvnews

देवघर:एनपीपीसीडी, सांस एवं एनीमिया मुक्त भारत पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में अंतर्देशीय जलमार्ग विकास परिषद में ‘हरित नौका’ दिशानिर्देश और ‘नदी पर्यटन रोडमैप, 2047’ जारी किया।

rktvnews

Leave a Comment