RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

जियो का शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत बढ़कर 7629 करोड़ रुपए, आईपीओ की ओर मजबूत कदम।

RKTV NEWS/मुंबई(महाराष्ट्र) 17 जनवरी।रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की टेलीकॉम इकाई जियो ने 2025-26 की तीसरी तिमाही शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 11.2 प्रतिशत अधिक 7629 रुपए का शुद्ध लाभ कमाया।
इस अवधि में जियो की सकल आय सालाना आधार पर 16.4 प्रतिशत बढ़कर ₹19,303 करोड़ हो गया । तिमाही के दौरान जियो ने 89 लाख नए ग्राहक जोड़े और दिसंबर 2025 तक कंपनी का कुल उपभोक्ता आधार 51 करोड़ 53 लाख पहुंच गया। प्रति व्यक्ति डेटा खपत 40.7 जीबी प्रति माह रही, जबकि कुल डेटा ट्रैफ़िक सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 62.3 अरब जीबी पहुंच गया।
जियो के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए रिलायंस जियो इन्फ़ोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि “जियो ने दुनिया के बेहतरीन टेक्नोलॉजी प्लेटफ़ॉर्म्स को भारतीय यूज़र्स तक पहुंचाकर भारत की डिजिटल क्रांति को नई रफ़्तार दी है। जियो के 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, गहरी कस्टमर इनसाइट्स और पैन-इंडिया नेटवर्क भारत को सिर्फ AI-enabled नहीं, बल्कि AI-empowered बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। आने वाले वर्षों में इससे सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए लंबे समय तक वैल्यू क्रिएशन होगा।”
बताते चलें कि रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने वर्ष 2026 की पहली छमाही में जियो का आईपीओ लाने का ऐलान किया था। जियो के शानदार प्रदर्शन ने कंपनी की बेहतरीन लिस्टिंग की उम्मीदें जगा दी हैं। नतीजों में कंपनी ने बताया कि उसके 5जी ग्राहकों की तादाद अब 25 करोड़ 30 लाख को पार कर गई है और कुल वायरलेस डेटा ट्रैफिक में 5G की हिस्सेदारी करीब 53% हो चुकी है।
ब्रॉडबैंड और AI समेत डिजिटल इकोसिस्टम में भी कंपनी ने लंबी छलांग लगाई है। फिक्स्ड ब्रॉडबैंड से जुड़े कुल परिसर बढ़कर 2 करोड़ 53 लाख हो गए है, जबकि जियो एयरफाइबर का ग्राहक आधार 1 करोड़ 15 लाख के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही जिओए ईक्लाउट रजिस्टर्ड यूजर्स की संख्या करीब 5करोड़ पहुंच गई है.

Related posts

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपायुक्त मोनिका गुप्ता से चुनावी तैयारियों को लेकर की वीसी

rktvnews

महाकुंभनगर स्थित सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी में गणतंत्र दिवस पर उमड़ी अवलोकनार्थियों की भीड़।

rktvnews

जयपुर:संविधान हमें एकसूत्र में बांधता है, ‘देश प्रथम’ की भावना जरूरी:राज्यपाल

rktvnews

मध्यप्रदेश के सभी 29 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित।

rktvnews

तीन कर्मियों का वनस्पति विभाग में हुआ योगदान!पढ़ाई की बढ़ेगी रफ्तार:प्रो विकास चंद्र

rktvnews

बिहार: जनता नही सहेगी तेजस्वी का भार ,बेमानी है यात्रा आभार: प्रशांत किशोर

rktvnews

Leave a Comment