RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : डीएम ने शाहपुर के बाढ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा! दिया आवश्यक दिशा निर्देश।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)19 सितम्बर। भोजपुर के डीएम तनय सुलतानिया ने भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और बाढ से निपटने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। जिलाधिकारी तनय सुलतानिया ने चन्दा-केवटिया और भरौली पुल तक जाकर बाढ का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को हर गतिविधि पर नजर रखने और अलर्ट मोड में रहने की हिदायत दी। गंगा के बढते जलस्तर को लेकर अधिकारियों को मोनिटरिंग करने की हिदायत दी गई है। शाहपुर मे एक नया कम्युनिटी किचेन खोलने का आदेश दिया गया है। अभी तीन कम्युनिटी किचेन चल रहा है। जवइनिया टेन प्लस टू हाई स्कूल, बहोरनपुर मे श्याम बाबा बांध पर  और लालू डेरा मे सामुदायिक रसोई चल रहा है। इसके अलावा एक नया कम्युनिटी किचेन सुहिया में शुक्रवार से चलेगा। आवश्यकतानुसार जहाँ खोलने की जरूरत महसूस होगी वहाँ पर कम्युनिटी किचेन खोला जायेगा। बाढ प्रभावित क्षेत्र मे आपातकालीन स्थिति के लिए एक एंबुलेंस, मोबाइल बोट एंबुलेंस तैनात रहेगा। शाहपुर प्रखंड सह अंचल के 20 पंचायतों मे से 11 पंचायत पूर्णतः तथा 9 पंचायत आंशिक रूप से बाढ़ ग्रस्त हैं। लालू डेरा पंचायत, दामोदरपुर पंचायत, लक्षु टोला पंचायत, बहोरनपुर पंचायत, गौरा पंचायत, बरिसवन पंचायत, करजा पंचायत, सुहिया पंचायत, देवमलपुर बहदुरी पंचायत, परसौंडा पंचायत, ईश्वरपुरा पंचायत पूर्ण रूप से बाढ़ प्रभावित हैं जबकि अन्य शेष पंचायत आंशिक रूप से प्रभावित बताये गये हैं। 25 नावें जिला में उपलब्ध हैं।

शाहपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेते भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया, एसडीओ संजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि

डीएम तनय सुलतानिया ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और बाढ प्रभावित लोगों के साथ है। लोगों की शिकायत हेतू एक मोबाइल सेल बनाया गया है ताकि सभी तरह की जानकारी मिल सके। डीएम ने बताया कि जिला में पांच से सात हजार पोलीथीन शीट है जिसको अंचल प्रशासन द्वारा वितरित किया जा रहा है। बीईओ गुलाम सरवर ने बताया कि जवइनिया मे किचेन सेट के लिए विद्यालय से 100 थाली तथा बहोरनपुर में श्याम बाबा बांध पर 80 थाली की व्यवस्था कराई गई है।आवश्यकतानुसार जहाँ भी जरूरत होगा वहाॅ उपलब्ध कराया जायेगा। दौरा के दौरान डीएम तनय सुलतानिया, एसपी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मो अहसन, एसडीओ संजीत कुमार, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ शम्मा परवीन, पंचायत पदाधिकारी राजेश कुमार, बीईओ गुलाम सरवर, मुखिया बीरबल सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अखिला सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल साह उर्फ गेल्हा साह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने की लोक शिकायत के अपीलीय मामलों की सुनवाई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 16 जून 25

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एर्नाकुलम में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 26 फरवरी 24

rktvnews

इंदौर:इनोवेशन अपनाकर मध्यप्रदेश बनेगा उद्यमिता का हब : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

गदही -उललू समलैंगिक विवाह विवादास्पद होने के कारण अगले वर्ष तक के लिए स्थगित😂

rktvnews

Leave a Comment