RK TV News
खबरें
Breaking News

नवादा: डीएम और एसपी ने किया मंडल कारा का औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार )19 सितंबर।जिला पदाधिकारी, नवादा आशुतोष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन ने आज मंडल कारा का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। जेल में अवैध सामग्री का सघन जॉच की गयी। जॉच के दौरान किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। साथ ही निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, सुविधाओं, साफ-सफाई का जायजा लिया और कैदियों के लिए मुलभूत सुविधाओं यथा- शुद्ध पेयजल, शौचालय, स्नान घर, रसोईघर, कैदीवार्ड, बीमार कैदियों के लिए स्वास्थ्य उपचार आदि की सुविधा का जायजा भी लिया।
जिलाधिकारी ने जेल के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जेल की सुरक्षा और सुविधाओं में कोई कमी न होने पाए और अपराधियों को किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल नहीं होने दें। उन्होंने जेल अधिकारियों से कहा कि कैदियों के बीच रचनात्मक गतिविधियां कराएं, ताकि उनके जीवन में बदलाव आ सके। जेल एक सुधारगृह की तरह है, जिसमें कैदियों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का अहम प्रयास किया जाता है।
इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता नवादा सदर/रजौली, गोपनीय प्रभारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला स्थापना शाखा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी के साथ-साथ जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के सचिव ने उपकारा बेनीपुर का किया निरीक्षण।

rktvnews

भाकपा माले की ब्रांच इकाई ने पार्टी संस्थापक चारू मजूमदार का शहादत और पार्टी का 49 स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

भोजपुर:अंतर महाविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए श्री त्रिदंडी देव कॉलेज प्रशासन तैयार : प्रो गुलाब फलहारी

rktvnews

भोजपुर:बच्चों में पाठ्य सामग्री तथा विधवा और बुजुर्गों में कंबल वितरित!संकल्प का नहीं है कोई विकल्प:ऋषिकेश पाठक

rktvnews

चतरा:फसल बीमा में चतरा ने रचा नया इतिहास, राज्य में दूसरा स्थान।

rktvnews

सूचना एवं संचार मंत्रालय में सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने भारत टेलीकॉम 2024 में भारत 5 जी पोर्टल और वेंचर कैपिटलिस्ट/निवेशकों की बैठक का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment