RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर: डीएम और एसपी ने EVM-VVPAT वेयर हाउस का संयुक्त रूप से किया मासिक निरीक्षण।

बक्सर /बिहार 01 नवंबर।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बक्सर प्रखंड स्थित EVM-VVPAT वेयर हाउस का संयुक्त रूप से माह नवंबर 2023 का मासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के आलोक में वेयर हाउस के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वेयरहाउस में लगा हुआ सीसीटीवी एवं अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की जांच की गई।
वेयर हाउस में साफ सफाई एवं बिजली संचालन हेतु मौके पर उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर को वेयर हाउस के खिड़की मरम्मत करने का भी निर्देश दिया गया। आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु दिनांक 6 नवंबर 2023 को प्रारंभ होने जा रहे EVM-VVPAT का एफएलसी हेतु भी कई निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा भोजपुर द्वारा हुए विभिन्न कार्यक्रम : दुर्गा राज

rktvnews

पश्चिमी चंपारण : भोजपुरी को संवैधानिक भाषा का दर्जा दिलाने हेतु चम्पारण से भोजपुरी सत्याग्रह जन आंदोलन का शंखनाद।

rktvnews

भेद विभीषण ने दिए !

rktvnews

हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

भोजपुर:प्रमंडल स्तरीय स्कूल खेल मुक्केबाजी में भोजपुर के मुक्केबाजों का रहा दबदबा और जीते मेडल।

rktvnews

Leave a Comment