RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का रघुपति यादव ने किया उद्घाटन।

डुमरा एकादश बनी विजेता।

मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब सौरभ कुमार को।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 19 मई।शनिवार की रात्रि सदर प्रखंड अंतर्गत पिरौटा पंचायत के पिपरा जयपाल नवयुवक संघ द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रघुपति यादव एवं जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि हरिफन यादव ने संयुक्त रूप से फिता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर युवा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए सर्वप्रथम रघुपति यादव ने आयोजनकर्ताओं के प्रति अपने आभार प्रकट किए और कहा की इस तरह के खेल का आयोजन हमेशा होना चाहिए इससे बच्चों का शारीरिक विकास होने के साथ साथ मानसिक मजबूत बनी रहती है।उन्होंने कहा की खेल से आपसी सौहार्द एकता भाईचारा समाज में बना रहता है। रघुपति यादव ने कहा की गर्व होता है जब कोई गांव घर से खेल कर बच्चे आगे निकलते है, बुलंदियों को छूते है गांव एवं जिले का नाम रौशन करते है ।रघुपति यादव ने कहा कि मैं हमेशा 24 घंटा सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहता हूं।उन्होंने समाज के प्रबुद्ध लोगो से खिलाड़ियों के सहयोग के लिए आगे आने की बात कहीं ताकि खेल को बढ़ावा मिल सके।
वही सामाजिक कार्यकर्ता एवं जिला परिषद जनप्रतिनिधि हरीफन यादव ने कहा की खेल खेल की भावना से खेलने चाहिए और आपसी तालमेल करके हर खिलाड़ियों को मिलकर खेलना चाहिए ताकि समाज की सद्भावना बनी रहे।
वही पैक्स अध्यक्ष हरेराम सिंह ने भी खिलाड़ियों कों हर संभव मदद करने का भरोसा जताया!
टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला में सिंह 11 डुमरा और पिरौटा के बिच शानदार प्रदर्शन हुआ जिसमें सिंह 11 डुमरा टीम विजेता रही। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज सौरभ कुमार को दिया गया। बेस्ट परफॉर्मेंस अनुज कुमार को दिया गया।
टूर्नामेंट में मुख्य रूप से आयोजनकर्ताओं में राजकुमार सिंह डिलर, धर्मेंद्र राम पंचायत समिति सदस्य, अजित साह, विकास सिंह,विंदेश सिंह, मिट्ठू ठाकुर,आकाश कुमार,अभिशेख सिंह, विष्णु सिंह, मनीष सिंह, सनी सिंह, गोलू सिंह, कुणाल सिंह, अंकित कुमार,मौजूद रहे!

Related posts

दरभंगा:आपदा से बचाव हेतु पर्यवेक्षण गृह और बाल गृह में आवासित किशोरों को किया गया प्रशिक्षित।

rktvnews

देशी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार।

rktvnews

दरभंगा:लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर डिस्पैच सेंटर का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा माले राज्य सचिव ने ली संदेश विधानसभा स्तरीय चुनाव संचालन समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर : पुलिस ने किया देशी महुआ शराब बरामद।

rktvnews

इंसाफ के लिए रानी मुखर्जी की रोमांचक लड़ाई: ‘मिसेज़ चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ का प्रीमियर एंड पिक्चर्स पर ।

rktvnews

Leave a Comment