RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से पुनः 2 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति।

परिवार के भरण-पोषण का मिला सहारा।

RKTVNEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)10 अगस्त।मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में त्वरित एवं संवेदनशील पहल से गरियाबंद जिले के 2 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति मिली है। जिला प्रशासन बबली विश्वकर्मा एवं भामिनी दीवान को अनुकंपा नियुक्ति सौंपकर निष्ठा एवं लगन से शासकीय सेवा करने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पति के निधन पश्चात परिवार के भरण पोषण के लिए चिंतित दोनों महिलाओं की समस्या दूर हो गई है। शासन के सहयोग से मिले अनुकंपा नियुक्ति के फलस्वरूप अब उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई एवं देखरेख की भी चिंता दूर हो गई है। दोनों को भृत्य पद पर नियुक्ति दी गई है। बबली को शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल परसदाकला एवं भामिनी को शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल छुरा में पोस्टिंग दी गई है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति मिलने से आज दोनों महिलाओं के परिजनों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति अपना आभार जताया। अनुकंपा नियुक्ति मिलने के बाद उन्होंने कहा कि राज्य शासन की नीति के तहत त्वरित पहल से नौकरी मिल गई है। जिससे आर्थिक समस्याओं को दूर करने एवं परिवार के पालन पोषण में सहायक होगी।
शासन के प्रावधानों के तहत गरियाबंद जिले के कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को तेजी से निराकृत करने के निर्देश दिये हैं। इसी के तहत अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। आज अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली फिंगेश्वर निवासी बबली विश्वकर्मा ने बताया कि उनके पति शिक्षक के रूप में सेवारत थे। उनके निधन के बाद परिवार चलाना मुश्किल हो गया था। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहती थी। उन्होंने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति मिलने से परिवार के पालन पोषण एवं देखरेख में सहायता मिलेगी, साथ ही भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। इसी प्रकार छुरा विकासखंड के ग्राम अकलवारा की रहने वाली भामिनी दीवान के पति भी शिक्षा विभाग में पदस्थ थे। उनके निधन के पश्चात उन्हें भृत्य के रूप में नियुक्ति मिली है। उन्होंने बताया कि पति के जाने के बाद भविष्य चिंतित था। शासन की पहल से अनुकंपा नियुक्ति मिलने से परिवार के खुशहाली में मदद होगी।

Related posts

आईएमटी के लिए चिन्हित किए गए 37-37.5 गीगाहर्ट्ज, 37.5-40 गीगाहर्ट्ज और 42.5-43.5 गीगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम की नीलामी’ से संबंधित भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के परामर्श पत्र पर टिप्पणियां/प्रति टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई।

rktvnews

आईआईसीसी का नेतृत्व ग़ैर-राजनीतिक और ग़ैर-विवादास्पद व्यक्ति करे: अफ़ज़ल अमानुल्लाह

rktvnews

17 टीबी मरीजों को तीसरे माह भी पौष्टिक आहार रेडक्रॉस द्वारा वितरित।

rktvnews

व्यंग्य 🤪हिंदू पानी, मुसलमान पानी!

rktvnews

मोतीहारी: दीक्षारम्भ कार्यक्रम की सफलता हेतु एमजीसीयूबी और जिला प्रशासन की बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:हिन्दी के युग-प्रवर्तक साहित्यकार थे आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment