RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:बिहार में प्रथम स्थान पाकर निशु कुमारी ने जीता सिल्वर, राष्ट्रीय आर्चरी प्रतियोगिता के लिए चयनित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अगस्त।संभावना आवासीय उच्च विद्यालय, आरा की छात्रा निशु कुमारी ने सीबीएसई ईस्ट जोन आर्चरी चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया और ईस्ट जोन में द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन राष्ट्रीय (नेशनल) आर्चरी प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है।
झारखंड के रांची स्थित नामकुम के टुरीईन वर्ल्ड स्कूल में 27 से 30 जुलाई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। संभावना विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा निशु कुमारी ने 30 मीटर रेंज में स्वर्ण पदक, 20 मीटर रेंज में कांस्य पदक तथा 10 मीटर रेंज में रजत पदक जीतकर कुल प्रदर्शन के आधार पर ईस्ट जोन में सिल्वर मेडल हासिल किया।
इस उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि निशु की सफलता पूरे विद्यालय और बिहार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने रुचि को ही लक्ष्य बनाकर कठिन परिश्रम करने का आह्वान किया।निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निशु राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और बिहार का नाम रोशन करेंगी।

Related posts

डीआरडीओ ने स्क्रैमजेट इंजन का ग्राउंड परीक्षण किया।

rktvnews

सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन में गुणवत्ता नियंत्रण पर कार्यशाला आयोजित की; गुणवत्ता मानकों, परीक्षण सुविधाओं और कारोबारी सुगमता पर विचार-विमर्श किया गया।

rktvnews

पंडित दीन दयाल मातृ- पितृ तीर्थाटन योजना” के 32 वरिष्ठ नागरिकों को बद्रीनाथ धाम के निःशुल्क दर्शन हेतु तीर्थ यात्रियों के वाहन को जिलाधिकारी रीना जोशी ने किया रवाना।

rktvnews

दरभंगा:खरपतवार प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कैम्पस प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी साहिला ने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को दवा की खुराक खिला किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

माइक्रो फाइनेंस संस्थानों के मकड़जाल में फंसी महिलाएं।

rktvnews

Leave a Comment