RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:एचआईवी से बचाव एवं नियंत्रण हेतु इंटेंसिफाइड कैंपेन अभियान को ले बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 अगस्त।शनिवार को सिविल सर्जन,भोजपुर की अध्यक्षता में एचआईवी एड्स से बचाव एवं नियंत्रण हेतु युवाओं एवं आमजनों में जागरूकता किए जाने के लिए (इंटेंसिफाइड कैंपेन) सघन अभियान के आयोजन हेतु जिला स्तरीय कार्यकारी समूह का बैठक किया गया।
उक्त बैठक में डॉ ए अहमद, जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी के द्वारा भोजपुर जिला के अंतर्गत एचआईवी के परिपेक्ष में परिस्थितियों को साझा किया गया एवं भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं राज्य स्तरीय आदेश के आलोक में आज एचआईवी/ एड्स से युवाओं एवं आमजनों को बचाव एवं नियंत्रण हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान जिसका आयोजन भोजपुर जिला में विश्व युवा दिवस 12 अगस्त 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक किया जाना है। इसको लेकर भोजपुर जिला के विभिन्न सरकारी विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि के साथ चर्चा किया गया।
। इस बैठक में जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी के द्वारा राज्य स्तर से प्राप्त गतिविधि जिनका आयोजन की जिम्मेवारी जिला के सभी संबंधित विभाग एवं संस्थाओं से है कि रूपरेखा विभागों के साथ साझा किया एवं 15 अगस्त पश्चात सरकार के इस सघन अभियान में गति लिए जाने हेतु सभी संबंधित विभाग एवं संस्थाओं को निर्देशित किया गया। जिला समन्वयक रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसके जागरूकता हेतु अभियान चलाए जाने का विश्वास विभाग को दिलाया गया साथ ही कमांडेंट, एनसीसी 5 बटालियन के प्रतिनिधि के द्वारा एनसीसी कैडेट के द्वारा जिला में व्यापक स्तर पर अभियान चलाए जाने के पहल का स्वागत किया गया।
इस जिला स्तरीय कार्यकारी समूह की बैठक में भोजपुर जिला के कई महत्वपूर्ण विभाग / संस्था के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

25 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राष्ट्रपति ने रेवेनशॉ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

इंसाफ मंच का दूसरा चंपारण जिला सम्मेलन सम्पन्न।

rktvnews

नैनीताल:जिलाधिकारी वंदना सिंह ने नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नैब) नवाड़खेड़ा में संचालक के विरुद्ध शिकायत पर अधिकारियों की समिति का गठन किया।

rktvnews

मोदी सरकार की तबाही व बर्बादी के  विरुद्ध महागठबंधन का एक दिवसीय धरना।

rktvnews

Leave a Comment