
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 जनवरी। आज जनता दल यूनाइटेड महानगर, आरा की बैठक वार्ड नं – 14 चन्दवा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महानगर जयप्रकाश चौधरी ने किया।मंच संचालन महासचिव देवीदयाल राम ने किया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थिति जदयू अनुसूचित जाति प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर राम, सचिव जीतेन्द्र राम, योगेन्द्र राम युवा प्रदेश महासचिव देव शर्मा, महानगर सेक्टर अध्यक्ष शैलेन्द्र नाथ निषाद, मनजीत पासवान, सत्येन्द्र राय, युवराज कुमार, कमलेश पासवान, नन्द जी राम, रमेश यादव,भोला राम, हिरालाल पासवान, संजय कुमार, मोहम्मद सरफराज, शिवकुमारी देवी, मीना देवी,देवंती देवी,रुबी देवी एवं सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महानगर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी द्वारा स्थानीय समस्याओं को चिन्हित किया गया। सभी चिन्हित समस्याओं को जिलाधिकारी से मिलकर उसे सामाधान कराने की बातें की गई। सभी जदयू सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगामी दिनांक 27/01/2025 को होने वाली जिला एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में सक्रिय रहने हेतु आमंत्रित किया गया। गरीब लोगों द्वारा श्रमिक योजना लाभ की समस्या, जनवितरण प्रणाली की त्रुटि, सरकारी गृहनिर्माण कार्य में अव्यवस्थाएं, पेंशन योजना के साथ साथ आरा सदर अंचलाधिकारी द्वारा गरीबों को तिरस्कृत करने की बातें की गई।
बैठक को आरा विधानसभा प्रभारी कमल नोपानी ने सम्बोधित करते हुए सभी समस्याओं की सामाधान कराने में सरकार की सहयोग दिलाने की बातें कही।
