RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया गया नमन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 2 अक्टूबर 2023। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाई गई तथा उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
पटना के शास्त्री नगर पार्क में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शास्त्री नगर पार्क में स्थापित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मो इसराइल मंसूरी, विधायक शकील अहमद खान, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व लाल बहादुर शास्त्री की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आरती पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

Related posts

जयपुर:डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने डूंगरपुर के देवल में सीएलजी सदस्यों व आमजन से किया संवाद।

rktvnews

नारनौल:आरती सिंह राव ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन।

rktvnews

भागवत गीता का भोजपुरी भावानुवाद का लोकार्पण।

rktvnews

पटना जिला देश का पहला जिला बना, जहाँ विकसित किया गया मॉडल हीट एक्शन प्लान।

rktvnews

नकली कीटनाशक, खाद-बीज बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

राहुल गांधी मामले में एनएसयूआई ने प्रयागराज में मोदी का पुतला फूंका।

rktvnews

Leave a Comment