RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीयशिक्षा

जिलाधिकारी भभुआ के समक्ष रसोईया महासंघ ने किया धरना प्रदर्शन।

हाथों में बेलन, छोलनीं,कढ़ाई ले आक्रोशित विरोध प्रदर्शन किया।

RKTV NEWS/भभुआ (अनिल सिंह) 3 मार्च 23, अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय एमडीएम रसोईया महासंघ के द्वारा आज एक दिवसीय धरना जिलाधिकारी भभुआ के समक्ष दिया। इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए राष्ट्रीय एमडीएम रसोईया महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुल्फेकार अली ने बताया की उनके नेतृत्व में आज भभुआ के ऐतिहासिक जगजीवन मैदान में सभी प्रखंडों के सैकड़ों रसोईया महिला पुरुष एकत्रित हुए और केंद्र व राज्य सरकार की रसोईया विरोधी नीति के खिलाफ अपनी जायज मांगों के समर्थन जन सभा करने के पश्चात हाथो में बेलन, छोलनी कढ़ाई लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर भ्रमण के पश्चात जिलाधिकारी कार्यालय भभुआ परिसर में धरना प्रदर्शन किया । जुल्फेकार अली ने बताया की मध्याह्न भोजन योजना के तहत कार्य कर रहे रसोईया सह सहायकों को शिक्षा विभाग के चतुर्थ कर्मचारी का दर्जा या अठारह हजार रूपए प्रति माह वेतन और दस हजार रूपए प्रति माह पेंशन सहित 10 सूत्री मांगों संबंधी एक ज्ञापन जिलाधिकारी भभुआ को सुपुर्द किया।

Related posts

भोजपुर:श्रीकृष्ण की बाल लीला अद्भुत व जनहितकारी :आचार्य धर्मेन्द्

rktvnews

आद्य शंकराचार्य जयंती पर रचनाकार अरूण दिव्यांश ने दी अपने शब्दों से श्रद्धांजलि।

rktvnews

ग्वालियर:लिखें स्लोगन, जीतें आकर्षक नकद पुरस्कार “प्रत्येक वोट जरूरी” विषय पर होगी राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता।

rktvnews

आम जनता की समस्याओं और शिकायतों से अवगत हुए जिलाधिकारी!कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान।

rktvnews

आग में झुलस कर मरी गाय बचाव में मालिक भी झुलसा।

rktvnews

भोजपुर:दो दिवसीय किसान मेला-सह-कृषि यांत्रिकरण मेले का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment