RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मानव संग्रहालय में ‘माँ – अ हार्टबीट ऑफ एवरी होम’ कला प्रदर्शनी का समापन।

भोपाल/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)16 मई।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के विथि संकुल में 1 से 15 मई 2026 तक आयोजित लिखन्दरा आर्ट सोसाइटी की विशेष कला प्रदर्शनी “माँ – अ हार्टबीट ऑफ एवरी होम” का भावपूर्ण समापन हुआ। प्रदर्शनी समापन कार्यक्रम में संग्रहालय के निदेशक प्रो. अमिताभ पांडे द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में एवं प्रदर्शनी की क्यूरेटर डा अंकिता जैन एवं आर्टिस्ट उपस्थित थे ।
यह प्रदर्शनी ‘माँ’ की उस शाश्वत भावना को समर्पित थी, जो केवल एक शब्द नहीं बल्कि स्मृतियों, स्नेह और जीवन की मौन शक्ति का प्रतीक है। प्रदर्शनी में देशभर के विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कलाकृतियों के माध्यम से मातृत्व के विविध आयाम प्रेम, त्याग, स्नेह, संरक्षण और संघर्ष को अत्यंत संवेदनशील एवं सजीव रूप में अभिव्यक्त किया गया।
प्रदर्शनी की क्यूरेटर एवं लिखन्दरा आर्ट सोसाइटी की संस्थापक डॉ. अंकिता जैन ने अपने क्यूरेटर नोट में बताया कि यह आयोजन उनके लिए अत्यंत भावनात्मक महत्व रखता है। अपनी माँ को खोने के व्यक्तिगत अनुभव ने उन्हें इस प्रदर्शनी के माध्यम से ऐसा मंच तैयार करने के लिए प्रेरित किया, जहाँ हर व्यक्ति मातृत्व के गहरे संबंध और संवेदनाओं को महसूस कर सके।
यह प्रदर्शनी केवल कलाकृतियों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि स्मरण, आत्मचिंतन और भावनात्मक जुड़ाव का एक जीवंत अनुभव रही। प्रदर्शित प्रत्येक कृति कलाकारों की व्यक्तिगत अनुभूति एवं माँ के प्रति श्रद्धांजलि का रूप थी, जिसने दर्शकों को अपने जीवन के सबसे अंतरंग संबंध से पुनः जुड़ने का अवसर प्रदान किया।
इस अवसर पर संग्रहालय के निदेशक प्रो. अमिताभ पांडे ने कहा कि मानव संग्रहालय सदैव ऐसे कला संस्कृति के आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहा है, जो समाज की सांस्कृतिक एवं भावनात्मक विरासत को सशक्त बनाते हैं।
कार्यक्रम के समापन के समय सभी प्रतिभागी कलाकार चित्रकारों को प्रमाण पत्र देकर उनके उत्साह को बढ़ाया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

सर्वनाश सगाई वंश विनाश

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 अप्रैल 26

rktvnews

भोजपुर : निर्माणधीन थाना भवन का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:राज्य स्तरीय आरोग्य मेला – 2025, जयपुर जिला कलेक्टर ने किया मेले का अवलोकन, मेले के दूसरे दिन 9430 लोगों ने विभिन्न चिकित्सा सेवाओं का लिया लाभ।

rktvnews

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया न्यू झारखण्ड भवन का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment