RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर:दो दिवसीय किसान मेला-सह-कृषि यांत्रिकरण मेले का शुभारंभ।

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का किया शुभारंभ।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)06 मार्च।आज स्थानीय कृषि भवन के प्रांगण में दो दिवसीय किसान मेला-सह-कृषि यांत्रिकरण मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कृषि से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और अब तक किसानों के हित में किए गए विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। मेले को आकर्षक और भव्य बनाने में कृषि एवं संबंधित विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल और आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिलाधिकारी ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए वहां प्रदर्शित नवीनतम कृषि यंत्रों एवं तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया कि अधिकाधिक किसानों को इन उन्नत यंत्रों का लाभ मिल सके। जिला कृषि पदाधिकारी ने मेले में कृषि विभाग की अब तक की उपलब्धियों और यांत्रिकरण योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को दी।
बताया गया कि यांत्रिकरण योजनान्तर्गत कृषि विभाग द्वारा 2264 यंत्रों के क्रय हेतु परमिट जारी किए गए, जिनमें से 1652 किसान यंत्र क्रय कर चुके हैं। इसी प्रकार कस्टम हायरिंग योजना के तहत यंत्र बैंक के लक्ष्य (10) की पूरी उपलब्धि प्राप्त कर ली गई है। इसमें सीएचसी (CHC)-07 के 7 और एफएमबी (FMB)-03 के 3 यंत्रों की प्राप्ति पूरी हो चुकी है।
वर्ष 2024-25 में बीज वितरण के तहत खरीफ फसल के लिए 2596.84 क्विंटल के विरुद्ध 2596.64 क्विंटल बीज वितरित किया गया। वहीं, रबी 2024 में 20390 क्विंटल के लक्ष्य के विरुद्ध 20368.50 क्विंटल बीज का वितरण सफलतापूर्वक किया गया। गरमा फसल के लिए 1891 क्विंटल के लक्ष्य के विरुद्ध 128.38 क्विंटल बीज का वितरण हुआ।
इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक (आत्मा), राणा राजीव रंजन कुमार ने मंच संचालन किया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक (उद्यान), सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण), अनुमंडल कृषि पदाधिकारी (सदर आरा), कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, कार्यपालक सहायक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक उपस्थित थे।

Related posts

विभिषण शरणागत लक्ष्मण शक्ति कुम्भकरण वध।

rktvnews

नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एकीकृत चिकित्सा विभाग का उद्घाटन किया गया

rktvnews

भोजपुर:पटना में होने वाले नवनिर्वाचित सांसदों के सम्मान समारोह को ले भोजपुर लोजपा रामविलास की बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 अप्रैल 24

rktvnews

श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए की गई विशेष व्यवस्था।

rktvnews

द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को सशक्त बनाने के लिए भारत-मंगोलिया संयुक्त कार्य समूह की 12वीं बैठक का आयोजन उलानबटार में हुआ।

rktvnews

Leave a Comment