RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : अवैध मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार! वाहन चेकिंग के दौरान बहोरनपुर पुलिस ने पकड़ा

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 16 मई। भोजपुर जिला के बहोरनपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बहोरनपुर पुलिस द्वारा दामोदरपुर पुल पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस बल ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को पकड़ा और उनसे वाहन का कागजात मांगा। मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन का कागज दिखाने मे असफल रहे। बहोरनपुर पुलिस ने दोनों व्यक्ति टिंकू कुमार यादव और नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शाहपुर थाना क्षेत्र के सुहिया गाँव के रहने वाले बताये जाते हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इस संबंध मे बहोरनपुर थाना मे प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

Related posts

भोजपुर:भिखारी ठाकुर का जीवन और संघर्ष हमारे लिए प्रेरणा : कन्हैया बहादुर सिन्हा

rktvnews

देवघर:शिवलोक मैदान में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थीयो के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का हुआ समापन।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘स्मृति देवीलाल सामर’ कार्यक्रम।

rktvnews

भारतीय नौसेना स्वदेशी जीसैट-7आर उपग्रह के माध्यम से अपने अंतरिक्ष-आधारित संचार नेटवर्क को और अधिक सशक्त बनाएगी।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला परिषद की बैठक संपन्न।

rktvnews

एनडीआरएफ कमांडेंट ने बाढ़ आपदा से बचाव हेतु आपदा मित्रों को दी जानकारियां।

rktvnews

Leave a Comment