RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

आम जनता की समस्याओं और शिकायतों से अवगत हुए जिलाधिकारी!कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान।

बेतिया/बिहार 12 अगस्त।जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय शुक्रवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में आमजनों यथा-मु0 मराछो देवी, नूर अख्तर अंसारी, संजय कुमार आर्य, भवानी देवी, बृजेश कुमार, प्रतिमा कुमारी, अशोक राय, अशोक ठाकुर, ओमप्रकाश पाण्डेय, भूषण मुखिया, हरेन्द्र प्रसाद आदि की समस्याओं/शिकायतों को बारी-बारी से सुना। कार्यक्रम में आमजनों की कई समस्याओं/शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के जनता दरबार में कुल-55 मामले आये, जिसमें राजस्व शाखा के 30 मामले सहित अन्य विभागों यथा-थरूहट, शस्त्र, विधि शाखा, आपूर्ति से संबंधित मामले शामिल हैं। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो पाया, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।
ज्ञातव्य हो कि जिलाधिकारी वैसे तो प्रतिदिन आमजनों से मिलते हैं, लेकिन शुक्रवार को जनता दरबार कार्यक्रम निर्धारित है, जिसमें अधिक संख्या में आमजन अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराते हैं। जिलाधिकारी द्वारा कई समस्याओं का तुरंत समाधान करा दिया जाता है तथा अन्य मामले में संबंधित विभाग/अधिकारी को त्वरित गति से समाधान कराने हेतु निर्देशित किया जाता है। आमजनों की शिकायतों/समस्याओं के नियमानुकूल समाधान को लेकर जिलाधिकारी द्वारा नियमित रूप से समीक्षा भी की जाती है।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल राय, वरीय उप समाहर्ता, डॉ0 राजकुमार सिन्हा, मनीष कुमार, बेबी कुमारी, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, एएसडीएम, बेतिया, अनिल कुमार सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

हमें अपनी सेना पर – उनके शौर्य, वीरता और विजन पर गर्व है: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

संध्या बेला

rktvnews

अभिनेत्री सारा खान का खुलासा: देवी के रूप में तैयार होने में मुझे सिर्फ 10-15 मिनट लगते हैं!

rktvnews

एपिलेप्सी पर इकोन-2023 सम्मेलन का राज्यपाल ने किया उद्घाटन! मिर्गी रोग से जुड़ी भ्रांतियों और अंधविश्वास को दूर करने में सहयोग करें चिकित्सक:राज्यपाल

rktvnews

दरभंगा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

मेरी माटी मेरा देश द्वितीय चरण कार्यक्रम के तहत युवा घर-घर से मिट्टी एवं चावल करेंगे इकट्ठा।

rktvnews

Leave a Comment