RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : वैदिक मंत्रोच्चार व हवन के बीच संकीर्तन अनुष्ठान संपन्न! सहजौली के बाबा कुंजनाथ ब्रह्म बाबा मंदिर मे हुआ संकीर्तन।

सहजौली मे आयोजित संकीर्तन कार्यक्रम मे लय- धुन पर भजन करते कलाकार

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 16 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के सहजौली गाँव स्थित बाबा कुंजनाथ ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर मे बाबा कुंजनाथ के वार्षिकोत्सव पर चौबीस घंटे का अखंड संकीर्तन अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और भंडारा के बाद संपन्न हुआ। आचार्य मनोज चौबे, दिनेश मिश्र, रेमन चौबे आदि द्वारा मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया गया। संकीर्तन अनुष्ठान में बलिया, गाजीपुर, छपरा, भोजपुर तथा बक्सर के जाने माने संकीर्तन कलाकारों कुमार अर्जुन, उत्तम सिंह, मनोज सिंह, मंटू सिंह, बरमेश्वर सिंह सहित अन्य कई संकीर्तन कलाकारों ने अपने लय, धुन और भजन-कीर्तन से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। यह आयोजन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया गया। इस अवसर पर महावीर ओझा, पूर्व  जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम, जदयू प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य दिनेश ओझा, जिला पार्षद कृष्णा देवी, भाजपा नेता धनजी पांडे, प्रमोद ओझा, नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे, संजय कुमार ओझा, देव दिनेश इंडेन के प्रोपराइटर मंटू ओझा, अनिकेत ओझा, दिलीप मुखिया, राजेन्द्र ओझा पाको, अयोध्या ओझा, बाल्मिकी ओझा, सत्यनारायण ओझा, श्रीभगवान ओझा, बलीराम ओझा, रामनारायण ओझा, विश्वनाथ ओझा, महेन्द्र चौधरी, सुरेमन चौधरी, अजय ओझा पहलवान, विशेश्वर ओझा, श्याम नंदन ओझा, रमेश ओझा, फागू यादव, मुखिया प्रतिनिधि अजय सिंह, तारकेश्वर ओझा, धनंजय ओझा, रजनी ओझा, श्याम सुंदर ओझा सहित बडी संख्या मे गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर बाबा कुंजनाथ मंदिर परिसर को जगमग दूधिया रौशनी तथा तरह-तरह के आकर्षण लाइट से सजाया गया था। कई तोरण द्वार के साथ-साथ पंडाल बनाये गये थे।  माहौल भक्तिमय बन गया था

Related posts

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन एकता नगर, गुजरात में सरदार @150 यूनिटी मार्च – राष्ट्रीय पदयात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर चल रहे जिला स्तरीय काउंसलिंग का किया निरीक्षण।

rktvnews

रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक 19 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर।

rktvnews

किसी की चंद मिनटों की खुशी, किसी और की खुदखुशी😔

rktvnews

भोपाल:धूमधाम से मना हरियाली तीज महोत्सव एवम घर घर तिरंगा कार्यक्रम।

rktvnews

नवरात्र के छठे दिन माँ कात्यायनी की होती है अराधना।

rktvnews

Leave a Comment