RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

ग्वालियर:लिखें स्लोगन, जीतें आकर्षक नकद पुरस्कार “प्रत्येक वोट जरूरी” विषय पर होगी राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता।

RKTV NEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश) 10 अप्रैल।मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एज्यूकेशन एण्ड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) के तहत राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। “प्रत्येक वोट जरूरी” विषय पर होने जा रही इस प्रतियोगिता के लिए 25 अप्रैल तक ऑनलाइन प्रविष्टियाँ mp.mygov.in पोर्टल पर भेजी जा सकती हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जायेंगे।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय 21 हजार व तृतीय पुरस्कार 11 हजार रूपए रखा गया है। इसके अलावा 10 प्रतिभागियों को 5100 – 5100 रूपए के विशेष पुरस्कार दिए जायेंगे। प्रतिभागी को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। एक प्रतिभागी की एक ही प्रविष्टि मान्य होगी। स्लोगन की शब्द सीमा अधिकतम 25 से 30 होना चाहिए। प्रविष्टि मौलिक, अर्थपूर्ण व हिन्दी भाषा में होना चाहिए। प्रतिभागी प्रविष्टि के साथ अपना नाम, पता, मोबाइल फोन नम्बर एवं ईमेल आईडी जरूर लिखें।

Related posts

गांव गरीब किसान युवा के लिए समर्पित है मोदी सरकार : संजय सेठ

rktvnews

‘मैं दिल तुम धड़कन’ की अभिनेत्री राधिका मुथुकुमार ने साझा किए अपने ऑन-स्क्रीन मां बनने के अनुभव।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, वे आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भीषण चक्रवाती तूफान मिगजौम से प्रभावित लोगों की सुरक्षा और सलामती की प्रार्थना करते हैं।

rktvnews

भोजपुर:इजरायल द्वारा फिलिस्तीन पर हमले व जारी जनसंहार के खिलाफ वामदलों ने आरा में निकाला विरोध मार्च।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जर्मन दूतावास के “नाटू-नाटू” जश्न की सराहना की।

rktvnews

रोहतास :रामनवमी पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु डीएम और एसपी ने संयुक्त आदेश किया जारी।

rktvnews

Leave a Comment