RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सुहागिनों ने श्रद्धा भक्ति से किया वट सावित्री व्रत पूजा अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना की।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 मई।शनिवार को बड़हरा प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में श्रद्धा, आस्था और भक्ति के वातावरण के बीच सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत एवं पूजन विधि-विधान से संपन्न किया। पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर व्रती महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर परिवार के मंगल और खुशहाली की प्रार्थना की। वट वृक्षों के समीप सुबह से ही भक्तिमय माहौल और मेले जैसा दृश्य देखने को मिला। बड़हरा प्रखंड के मनीछपरा, केशोपुर, बखोरापुर, बबुरा, एकौना सहित दर्जनों गांवों में सुहागिन महिलाओं ने पूरे श्रद्धाभाव से वट सावित्री व्रत का पालन किया। सूर्योदय के साथ ही व्रती महिलाएं वट वृक्ष के नीचे जुटने लगीं। महिलाओं ने अक्षत, पुष्प, कुमकुम, रोली एवं पूजन सामग्री से वट वृक्ष का पूजन किया। हलवा-पूड़ी, गुड़, भीगा चना, आटे से बनी मिठाई, पंचफल, पान का पत्ता, धूप, घी का दीपक और जल अर्पित कर वट सावित्री माता का स्मरण किया।सुहागिनों ने सोलह शृंगार के साथ वट वृक्ष की आराधना करते हुए कच्चे सूत के धागे को वृक्ष के तने पर लपेटकर श्रद्धानुसार 7, 21, 51 अथवा 108 बार परिक्रमा की। पुरोहितों द्वारा वट सावित्री व्रत कथा का श्रवण कराया गया, जिसमें माता सावित्री द्वारा अपने सत्य, तप और अटूट संकल्प से यमराज के चंगुल से सत्यवान के प्राण वापस लाने की प्रेरणादायी कथा सुनाई गई। व्रत कथा के माध्यम से सत्य, निष्ठा और वचन पालन के महत्व को भी रेखांकित किया गया। दिनभर निर्जला अथवा फलाहार व्रत रखने के बाद महिलाओं ने संध्या बेला में मीठा भोजन ग्रहण कर व्रत का पारण किया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने निर्वाचन के दौरान प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर, पुलिस बल एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक ली।

rktvnews

भोजपुर : डूबने से वृद्ध की मौत! धान का खेत घूमने के दौरान हुई घटना।

rktvnews

इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचार पर भाजपा प्रवक्ता डॉ अरुण उरांव ने किया कड़ा प्रहार।

rktvnews

सीसीआई ने गोदरेज समूह के भीतर विभिन्न संस्थाओं के हितों, कानूनी स्वामित्व और प्रबंधन के पुनर्गठन को मंजूरी दी।

rktvnews

भारत में वा‍स्‍तविक जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2023-24 में 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान।

rktvnews

बक्सर: बिहार के मुख्य सचिव की विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षात्मक बैठक में जिलाधिकारी रहे शामिल।

rktvnews

Leave a Comment