RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: हड़तालियों की मांगों पर जिलाधिकारी को संज्ञान लेना चाहिए: पुष्पा सिंह कुशवाहा

आरा/ भोजपुर (नरेंद्र सिंह)16 मई।तीन दिनों से चल रहे आरा नगर निगम के सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज भी नगर आयुक्त से तीसरी बार वार्ता के बाद बेनतीजा रही।
शहर के हालात इतने नाजुक हो गए है की जहां नालियां बजबजा रही है वहीं गलियों और सड़कों पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है।निगम कार्यालय में तालाबंदी हड़तालियों ने कर रखी है।पूर्व महापौर और वर्तमान में हड़तालियों की नेता पुष्पा सिंह कुशवाहा ने मांग किया है की जिलाधिकारी को इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करना चाहिए साथ ही जांच भी करें।हड़तालकर्मियों की मांगे नियमानुकूल है।वहीं श्रीभगवान सिंह कर्मचारी ने स्पष्ट करते हुए कहा है की सफाईकर्मियों के नाम पर हो रहे भुगतान और फिर सफाईकर्मियों को मिलने वाले पैसों के बीच एक बड़ा अंतर है तो ये पैसा कहां जा रहा है इसकी भी जांच जिलाधिकारी को करनी चाहिए।
मजेदार बातें है कि योजना विभाग,बाजार शाखा,महापौर इंदु देवी,उप महापौर मंजू आदि के कार्यालय कक्ष में हड़तालियों ने ताला बंदी कर रखी है।हड़तालकर्मियों ने बताया कि बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 2017 में वेतन पुनरीक्षण और सेवा शर्तों को लेकर एक आदेश जारी किया गया था।इसके तहत नया वेतनमान और ग्रेड पे लागू होना चाहिए था पर आज तक कई कर्मियों को इसका पूरा लाभ नहीं मिला और पुराने कई कर्मचारी भी पुराने वेतनमान पर काम करने को विवश है।
पुष्पा सिंह कुशवाहा ने स्पष्ट कहा की जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया को इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए और जांचोपरांत कार्रवाई करनी चाहिए।इधर इस मुद्दे पर नगर आयुक्त से बातचीत करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने इंकार करते हुए कहा की हड़तालियों से ही बात करें।

Related posts

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड प्रवासी प्रकोष्ठ के गठन की औपचारिकताओं को पूरा करने के संबंध में बैठक ली।

rktvnews

उप राष्ट्रपति ने कोट्टायम में दीपिका मलयालम डेली के 140वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया।

rktvnews

डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने ब्रिक्स में समावेशी डिजिटल शासन के लिए भारत की डीपीआई को वैश्विक मानक के रूप में प्रस्‍तुत किया।

rktvnews

भोजपुर:कृषि विज्ञान केंद्र, आरा में 12वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुंबई में India Maritime Week – 2025′ का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:रक्तदान करने वाले युवा प्रेरणा स्रोत है:समाजसेवी कन्हैया प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment