RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:अगिआंव विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के माले उम्मीदवार शिवप्रकाश रंजन ने अगिआंव प्रखंड में चलाया जनसंपर्क अभियान।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)21मई।अगिआंव विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के माले उम्मीदवार शिवप्रकाश रंजन ने अगिआंव प्रखंड के विभिन्न गांवों में इंडिया गठबंधन के घटक दल राजद, कांग्रेस, आप एवं भाकपा माले के कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को अगिआंव प्रखंड के खेड़ी, मेघरिया , नाढ़ी , मुजफ्फरपुर,माधोपुर, डीलियां नारायणपुर, सहित अन्य गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान मतदाताओं को संबोधित करते हुए माले प्रत्याशी शिव प्रकाश रंजन ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार, कालाधन वापस लाने जैसे मुद्दे पर घोषणा के बाबजूद उसे लागू करने में मोदी सरकार मुकर गई।
उल्टे जीएसटी, नोटबंदी, सीएए, अग्निवीर लाकर लोगों को परेशान करती रही। ऐसी स्थिति में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों ने करीब एक समान घोषणा पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि मतदाता वोट देकर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को विजयी बनाएं सरकार बनते ही हम गरीबों को 2 सौ यूनिट बिजली फ्री, सिलेंडर की कीमत 5 सौ रुपए, 10 किलो अनाज, गरीब महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन 1 लाख रूपये, ग्रेजुएट करने वाले छात्रों को 1 लाख रूपये, किसान का लोन माफ, फसलों पर एमएसपी देने, वृद्धा, दिव्यांग , मोसमाती पेंशन 3 हजार रुपये करने आदि जनहितैषी व्यवस्था करेंगे। मतदाताओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए शिव प्रकाश रंजन ने कहा कि मात्र 17 महीने की महागठबंधन की सरकार में 5 लाख शिक्षकों समेत अन्य खाली पदों पर बहाली की गई। हाल के दिनों में जहां-जहां इंडिया गठबंधन की सरकार बनी है वहा चुनावी घोषणा को पहली ही कैबिनेट में लागू कराया है। हमलोग मोदी सरकार की तरह जुमलेवाज नहीं हैं। उन्होंने मतदाताओं से अगिआंव विधानसभा उपचुनाव में और आरा लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को तीन तारों वाले झंडे पर बटन दबा कर भारी मतों से जीताने की अपील मतदाताओं से किया।

Related posts

दुमका:तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना।

rktvnews

तेज रफ्तार पर भरना पड़ेगा जुर्माना😧 यातायात थाना आरा की है पैनी नजर।

rktvnews

ग्वालियर:नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला व रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बॉलीवुड गायिका शिल्पा राव ने मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्र का गौरव अवॉर्ड से सम्मनित होने पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी को सीनेट सदस्य ने दी बधाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में दो दिवसीय 17वें भारतीय सहकारी महासम्मेलन का उद्घाटन किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की।

rktvnews

Leave a Comment