RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर जिले का 54वाँ जिला स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )10 नवम्बर।आज भोजपुर जिले का 54वाँ जिला स्थापना दिवस समारोह बाबू वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, रमना मैदान, आरा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

समारोह का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं जिला पदाधिकारी भोजपुर मनेश कुमार मीणा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सांसद, आरा सुदामा प्रसाद, विधायक, बड़हरा राघवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक, संदेश राधाचरण साह, माननीय विधायक, अगिआंव महेश पासवान,विधायक, तरारी विशाल प्रशांत, विधान परिषद सदस्य सोनू राय, महापौर, आरा इंदु देवी, उप विकास आयुक्त अरुण प्रकाश, अपर समाहर्ता डॉ. शशि शेखर, नगर आयुक्त, आरा नगर निगम, विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर आरा सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने अपने संबोधन में जिले के विकास एवं जनकल्याण के लिए बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने कायाकल्प अभियान, सहयोग शिविर, चिकित्सा आपके द्वार सहित विभिन्न जनकल्याणकारी पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके उपरांत जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया तथा विभागीय योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की गई। समारोह के दौरान जिला पदाधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं भी तीरंदाजी में निशाना साधा।

कार्यक्रम में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह को आकर्षक एवं यादगार बनाया गया।

समारोह का समापन दीपोत्सव कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें जिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें। पूरे आयोजन में जिले की गौरवशाली विरासत, विकास यात्रा एवं सांस्कृतिक पहचान की झलक देखने को मिली।

Related posts

भोजपुर:इंडिया गठबंधन के समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनायें : तेजस्वी प्रसाद यादव

rktvnews

बंदर मामा लड़ें चुनाव..!: जयनारायण पाण्डेय

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के प्रति जनसमुदाय के बीच जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से एल ई डी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

rktvnews

भोजपुर के अगरसंडा गांव में हुए पुलिस बल पर हमले की जाप नेता रघुपति यादव ने की निंदा।

rktvnews

बागपत:जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक के निधन पर शोक सभा आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment