तीनों परिवादों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 नवंबर।आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में आयोजित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, बिहार सम्राट चौधरी द्वारा विभिन्न जिलों से आए परिवादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर भोजपुर जिले के 03 परिवादी पटना पहुंचकर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएँ रखीं। मुख्यमंत्री जी ने उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम में भोजपुर के जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के आलोक में भोजपुर से संबंधित तीनों परिवादों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका निष्पादन कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आम नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए।
अपनी समस्याओं के त्वरित एवं सकारात्मक समाधान पर भोजपुर के तीनों परिवादियों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

