RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर : हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान हुए शिवालय।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 15 फरवरी। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों मे उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान हुए शिवालय। महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। इसके अलावा भक्तों ने शिवलिंग पर चंदन, अबीर, गुलाल, हल्दी, धतूरे का फूल एवं फल, बेलपत्र, मदार का फूल एवं माला, भांग, शम्मी पत्र, धूप, दीप, नैवेद्य तथा विभिन्न प्रकार के फल चढ़ाकर पूजा अर्चना की। तरह-तरह के लाइट और सीरीज बल्ब से शिव मंदिरों को सजाया गया है। लाउडस्पीकरों पर बज रहे शिव भक्ति के गीत से माहौल भक्तिमय बन चुका है। गाँव से लेकर शहर तक हर जगह भोले बाबा की जय जयकार हो रही है। इस अवसर पर कई लोगों ने अपने घरों में रुद्राभिषेक भी कराया। बड़ी संख्या में महिलाओं युवतियां बच्चियों युवकों तथा पुरुषों ने महाशिवरात्रि के अवसर पर व्रत रखा तथा फलाहार किया। रंग-बिरंगे बल्बों, झालरों और एलइडी लाइट से जगमग हैं शिवालयों को जाने वाले रास्ते। रौशनी की चकाचौंध से रात मे भी दिन जैसा नजारा नजर आ रहा है। गाँव से लेकर शहर तक महाशिवरात्रि की धूम मची है। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के भीमपट्टी स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्धनाथ बैजू बाबा शिव मंदिर मे सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बक्सर जिले के ब्रह्मपुर स्थित बाबा बरमेश्वर नाथ मंदिर मे शाम तक श्रद्धालुओं ने बाबा बरमेश्वरनाथ पर जल चढ़ाया और पूजा अर्चना की। सभी शिव मंदिरों में कमोबेश यही स्थिति रही।

Related posts

इंदौर:सफलता की कहानी:स्ट्रा रीपर संचालन से बढ़ी आजीविका, नरवाई प्रबंधन हुआ सशक्त।

rktvnews

वैशाली: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने आयोजित की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:काॅलेज मे नशा मुक्ति अभियान हेतू जागरूकता अभियान।

rktvnews

लहर नहीं, कमल की सुनामी है खंडवा ने प्रचंड जीत की ठानी है…: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

rktvnews

काशी में सम्मानित हुए साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ!”एक राष्ट्रभाषा की अनिवार्यता” पर दिया व्याख्यान।

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के लिए दूसरे दिन 15 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन-पत्र,अब तक कुल 22 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये 27 नाम निर्देशन-पत्र।

rktvnews

Leave a Comment